लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: कश्मीरियों के लिए सिखों के परोपकारी कार्यों की सराहना की गई

By भाषा | Updated: February 22, 2019 05:38 IST

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू और पंजाब में कश्मीरियों के लिए सिखों के परोपकारी कार्यों की व्यापक सराहना की जा रही है।

Open in App

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू और पंजाब में कश्मीरियों के लिए सिखों के परोपकारी कार्यों की व्यापक सराहना की जा रही है। साथ ही, यहां सिख समुदाय के प्रति आभार जताने के लिए कई व्यापारिक प्रतिष्ठान समुदाय के लोगों को मुफ्त सेवाएं या भारी छूट की पेशकश कर रहे हैं।

पुलवामा में 14 फरवरी को हुए एक हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में कथित तौर पर प्रताड़ना का सामना कर रहे कश्मीरी छात्रों और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करने के लिए ज्यादातर कश्मीरियों ने सोशल मीडिया पर सिखों की सराहना की है। वे सिखों को सेवाओं तथा उत्पादों पर छूट की भी पेशकश कर रहे हैं।

कुछ कोचिंग सेंटर के साथ - साथ चिकित्सा क्लीनिकों ने सिख समुदाय के लोगों के लिए क्रमश: मुफ्त ट्यूशन और परामर्श की पेशकश की है।कई सेवा केन्द्रों ने भी सिखों को निशुल्क सेवाएं देने या भारी छूट देने की पेशकश की है।

रेडीमेड कपड़ों की दुकानों, फोटो स्टूडियो, होटलों, मोबाइल फोन की दुकानों और अन्य स्टोर तथा निदान केंद्रों में सिख समुदाय के सदस्यों के लिए विशेष ऑफर दिये जा रहे है।

पूर्व मुख्यमंत्रियों, महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला ने सेवा करने की ‘‘अनुकरणीय भावना’’ के लिए सिखों की तारीफ की है।महबूबा ने ट्वीटर पर लिखा, ‘‘मैं हमारे सिख भाइयों को सलाम करती हूं जो पूरे देश में युवा कश्मीरियों की मदद के लिए आए हैं।’’ 

उमर ने कश्मीरी लोगों की मदद के लिए सिखों के बारे में एक समाचार पत्र में छपे कार्टून का जिक्र करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि यह कार्टून बहुत प्रासंगिक है। जम्मू या राज्य से बाहर मुश्किल में पड़े कश्मीरियों की मदद के लिए सिख संगत ने अपनी क्षमता से ज्यादा प्रयास किये हैं। कश्मीरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में (पंजाब के मुख्यमंत्री) कैप्टन अमरिंदर सिंह के योगदान को लेकर उनका विशेष धन्यवाद।

टॅग्स :सिखपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

विश्वUS: कैलिफोर्निया में बुजुर्ग सिख की अपहरण कर हत्या, पुलिस ने कहा- 'गलती से शख्स हुआ टारगेट'

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारत1984 Anti-Sikh Riots: सज्जन कुमार को दिल्ली की कोर्ट ने किया बरी, विकासपुरी, जनकपुरी हिंसा मामले में लगे थे आरोप

भारतभयमुक्त मानवता के महाशिल्पकार थे गुरु गोविंद सिंह

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील