लाइव न्यूज़ :

कुणाल कामरा नाम की वजह से फंसा अमेरिका के बॉस्टन में रहने वाला शख्स, नाम देखते ही एयर इंडिया ने रद्द किया टिकट

By स्वाति सिंह | Updated: February 6, 2020 08:49 IST

स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने 28 जनवरी को मुंबई से लखनऊ जाने वाली उड़ान में कथित रूप से रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी को परेशान किय था जिसके बाद इंडिगो और एयर इंडिया समेत चार विमानन कंपनियों ने कुणाल पर अपने विमानों में यात्रा करने पर रोक लगा दी थी

Open in App
ठळक मुद्देकुणाल कामरा नाम होने की वजह से अमेरिकी शख्स की फ्लाइट टिकट रद्द कर दी गई।स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के नाम को 'नो फ्लाइ' लिस्ट में हैं

कुणाल कामरा नाम होने की वजह से अमेरिकी शख्स की फ्लाइट टिकट रद्द कर दी गई। दरअसल, फ्लाइट में स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के टीवी एंकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद इंडिगो ने कुणाल कामरा के नाम को 'नो फ्लाइ' लिस्ट में डाल दिया था। इंडिगो एयरलाइंस के इस फैसले के बाद एयर इंडिया, स्पाइसजेट और गो एयर ने भी कुणाल कामरा को बैन करने की घोषणा कर दी थी।

इसके चलते बुधवार को एयर इंडिया ने गलती से तीन फरवरी को कामेडियन कुणाल कामरा की जगह एक दूसरे कुणाल कामरा का जयपुर से मुंबई का टिकट रद्द कर दिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वह व्यक्ति अमेरिका के बोस्टन शहर का रहने वाला है। गौरतलब है कि स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने 28 जनवरी को मुंबई से लखनऊ जाने वाली उड़ान में कथित रूप से रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी को परेशान किय था जिसके बाद विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी की सलाह पर इंडिगो और एयर इंडिया समेत चार विमानन कंपनियों ने कुणाल पर अपने विमानों में यात्रा करने पर रोक लगा दी थी। इंडिगो ने उन पर छह महीने का प्रतिबंध लगाया, जबकि अन्य कंपनियों ने इसकी मियाद नहीं बताई। 

अधिकारियों ने कहा कि जब कर्मचारियों को यह पता चला कि वह हास्य कलाकार कुणाल कामरा नहीं हैं तो उन्हें दोबारा टिकट देकर विमान में चढ़ने दिया गया। तीन फरवरी को हुई इस घटना के बारे में पूछे जाने पर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा, ''एयर इंडिया ने हास्य कलाकार कुणाल कामरा पर पाबंदी लगा रखी है। यह हमारे सिस्टम में दर्ज है, जिसकी वजह से उनका (दूसरे कुणाल कामरा) का नाम खुद ही खारिज हो गया, लेकिन बाद में पता चलने पर उन्हें विमान में सवार होने दिया गया।'' 

टॅग्स :कुणाल कामराएयर इंडियाइंडिगोअर्नब गोस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

कारोबारऑपरेशनल संकट के बाद इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया ने अंतरिम पद संभाला

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप