लाइव न्यूज़ :

धारवाड़ मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमितों की संख्या 281 हुई, सरकार ने दिए कदम उठाने के संकेत

By भाषा | Updated: November 27, 2021 16:45 IST

Open in App

बेंगलुरु, 27 नवंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने धारवाड़ मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 रोगियों की संख्या 281 तक पहुंचने तथा कोरोना वायरस के नए स्वरूप 'ओमीक्रोन' के खतरे को देखते हुए शनिवार को कुछ एहतियाती कदम उठाने के संकेत दिये।

राज्य सरकार ने पहले से ही कुछ देशों से आने वाले यात्रियों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जहां इस स्वरूप के मामले सामने आए हैं। इसका उद्देश्य वायरस के प्रसार को रोकना है।

बोम्मई ने कहा, ''हमने धारवाड़, बेंगलुरु और बेंगलुरु ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों, कॉलेजों और छात्रावासों में कोविड का प्रसार तथा पड़ोसी राज्य केरल में मामलों में वृद्धि देखी है। हमें इसे नियंत्रित करने के लिए तुरंत एहतियाती कदम उठाने होंगे। इसलिए मैंने स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन अधिकारियों, कोविड सलाहकारों और विशेषज्ञों की बैठक बुलाई है। हम नए स्वरूप के बारे में भी चर्चा करेंगे।''

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ''केवल चिकित्सीय सावधानियां ही नहीं, बल्कि जो महत्वपू्र्ण सार्वजनिक कदम उठाने की आवश्यकता होगी, उन्हें तुरंत उठाया जाएगा।''

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि धारवाड़ के एसडीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में संक्रमितों की संख्या 281 हो गई।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अधिकतर संक्रमितों में लक्षण नहीं दिखे हैं जबकि कुछ को हल्के लक्षण दिखाई दिये हैं और उन्हें पृथकवास में रखा गया है।

धारवाड़ जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के 500 मीटर के दायरे में स्कूलों और कॉलेजों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है; वहीं ओपीडी सेवाएं भी तीन दिनों के लिए बंद कर दी गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos