लाइव न्यूज़ :

नयी वंदे भारत ट्रेनों में आपात स्थिति में बचाव के लिए कई सुविधाएं होंगी

By भाषा | Updated: August 20, 2021 21:55 IST

Open in App

नयी आने वाली वंदे भारत ट्रेनें नयी सुविधाओं से लैस होंगी, जिसमें केन्द्रीकृत डिब्बा निगरानी तंत्र होगा तथा ऐसी खूबियां होंगी जो खासतौर पर आपात स्थितियों में लोगों को बचाने में मदद करेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत 15 अगस्त को घोषणा की थी कि 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के 75वें सप्ताह में देश के हर कोने तक पहुंचेंगी। ये भारतीय रेलवे की दो मौजूदा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के अतिरिक्त होंगी। पहली ट्रेन वाराणसी-दिल्ली मार्ग और दूसरी कटरा-दिल्ली मार्ग के लिए शुरू की गई थीं। शताब्दी जैसी अर्ध-उच्च गति वाली ट्रेनों में पहले से ही ‘ऑनबोर्ड इंफोटेनमेंट’, जीपीएस-आधारित यात्री सूचना प्रणाली, सीसीटीवी कैमरे, स्वचालित स्लाइडिंग दरवाजे तथा अन्य सुविधाएं हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन वंदे भारत ट्रेनों में नई बेहतर सुविधाओं में आपात स्थितियों में यात्रियों को आसानी से निकालने के लिए चार आपातकालीन खिड़कियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में सभी लाइट खराब होने पर इस्तेमाल के लिए प्रत्येक डिब्बे में चार आपदा लाइट भी लगाई जाएंगी। ट्रेनों में आपात पुश बटन की संख्या दो से बढ़ा कर चार की जाएंगी। इसके अलावा भी ये ट्रेनें कई अन्य सुविधाओं से लैस होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?