लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के उपराज्यपाल ने बदरपुर तापविद्युत संयंत्र में बन रहे इकोपार्क के निर्माण कार्य की समीक्षा की

By भाषा | Updated: September 15, 2021 20:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बंद हो चुके बदरपुर तापविद्युत संयंत्र में बन रहे इकोपार्क के निर्माण कार्य की बुधवार को समीक्षा की और अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के अंदर इस परियोजना को पूरा करने का निर्देश दिया।

अधिकारियों ने बताया कि उपराज्यपाल ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (एनटीपीसी) के उपाध्यक्ष को इस परियोजना को समय से पूरा करने के वास्ते राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) एवं अन्य एजेंसियों के बीच समन्वय सुगम करने करने को भी कहा।

बैजल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि समीक्षा बैठक के दौरान एनटीपीसी ने इस काम की प्रगति के साथ परियोजना को गतिविधिवार समय-सीमा पेश की।

बदरपुर एश डायक (तापबिजली संयंत्रों से निकलने वाली एक प्रकार की राख) का दौरा करने के बाद उपराज्यपाल के मन में इको पार्क का विचार आया और इस संयंत्र के पूरी तरह बंद हो जाने के बाद 2019 में इस परियोजना की दिशा में काम प्रारंभ हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि 885 एकड़ क्षेत्र में फैले इस इको पार्क में बाहरी क्षेत्र में जंगल, जंगल सफारी, चिड़ियाघर, गोल्फ कोर्स, जलाशय, वनस्पतियां, जीव-जंतु, नौकायन आदि सुविधाएं होंगी। इस पार्क के बन जाने के बाद स्थानीय पारिस्थितिकी बहाल होगी एवं आसपास वायु एवं ध्वनि प्रदूषण घटेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर