लाइव न्यूज़ :

किसान मोर्चा ने उन्नाव मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की

By भाषा | Updated: February 19, 2021 22:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 फरवरी संयुक्त किसान मोर्चा ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दो नाबालिग लड़कियों की मौत के मामले में ‘‘उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच’’ की मांग की है।

किसान यूनियनों की शीर्ष संस्था ने साथ ही कहा कि जिंदगी और मौत से जूझ रही तीसरी पीड़िता को उचित चिकित्सा सहायता मुहैया कराने के साथ ही दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

मोर्चे ने एक बयान में कहा, ‘‘संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के उन्नाव में तीन दलित नाबालिग बहनों में से दो की रहस्यमयी मौत के बाद पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है।उत्तर प्रदेश का शासन और प्रशासन एक बार फिर संदेह के घेरे में है जहां महिलाओं के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं है। हम घायल युवती को उचित इलाज मुहैया कराने तथा घटना की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच के साथ ही दोषियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग करते हैं ।’’

गौरतलब है कि उन्नाव जिले के असोहा थाना इलाके के बबुरहा गांव में गत 17 फरवरी की शाम खेतों पर घास लेने गईं तीन दलित किशोरियों के एक खेत में संदिग्‍ध अवस्‍था में बेसुध पाए जाने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। चिकित्‍सकों ने कोमल (15) और काजल (14) को मृत घोषित कर दिया था, जबकि रोशनी (16) को गंभीर हालत में उन्‍नाव अस्‍पताल ले जाया गया और बाद में कानपुर रेफर कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो