लाइव न्यूज़ :

सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाले गिरोह के सरगना को रांची से गिरफ्तार किया गया

By भाषा | Updated: July 1, 2021 21:58 IST

Open in App

मथुरा, एक जुलाई उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में युवाओं को सेना की इंजीनियरिंग ब्रांच में नौकरी दिलाने का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पिछले दिनों गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनके सरगना को भी रांची से दबोच लिया है। उसे मथुरा लाकर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया, ‘‘सेना की इंटेलीजेंस सर्विस से मिली जानकारी एवं पीड़ित व्यक्तियों फरह क्षेत्र के बरौदा गांव निवासी ब्रजमोहन एवं भीम सिंह की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जून में अंतरराज्यीय स्तर पर नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी एवं ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लेकिन उनका सरगना गौतम कुमार उर्फ सतेन्द्र सिंह हाथ नहीं आया था।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसे झारखण्ड के रांची जिले में सदर थाना क्षेत्र के बूटी मोड़, खिजूर टोला से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह मूलतः बिहार के वैशाली जिले के थाना गोरौल के अख्तियारपुर का निवासी है।

उन्होंने बताया, वह अक्सर सेना इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) में नौकरी का झांसा देकर अपने अलग-अलग खातों में लाखों की राशि डलवाता था और फिर फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर फरार हो जाता था। जब सैन्य इंटेलीजेंस को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने पुलिस को अवगत कराया और पीड़ित युवकों को मामला दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई