लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन के खिलाफ हिंसा के नये स्तर को रेखांकित करती है लखीमपुर खीरी की घटना: माकपा

By भाषा | Updated: October 7, 2021 21:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि लखीमपुर खीरी में प्रदर्शनकारियों पर हुआ ‘वीभत्स हमला’ किसानों के आंदोलन के खिलाफ हिंसा के नये स्तर को रेखांकित करता है।

माकपा के मुखपत्र ‘पीपुल्स डेमोक्रेसी’ के संपादकीय में कहा है कि किसानों पर हमला उस वक्त किया गया है जब केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को लेकर अपना रुख कड़ा कर रही है।

उसने कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने 25 सितंबर को किसानों के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया। इसके कुछ दिनों बाद ही किसानों पर हमला हुआ। भाजपा के नेताओं और मंत्रियों की ओर से जिस भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, उससे स्पष्ट है कि किसानों के आंदोलन के तेज होने से वे परेशान हैं।’’

वामपंथी दल ने कहा कि इस तरह की हिंसा से आंदोलनकारी किसानों को झुकाया नहीं जा सकता।

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में गत रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव के दौरे के विरोध को लेकर भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई