लाइव न्यूज़ :

सीआरपीएफ जवानों के लिए खुशखबरी, सेना की तरह से ही मिल सकती हैं वार्षिक छुट्टियां

By भाषा | Updated: February 22, 2019 05:40 IST

सेना की तर्ज पर ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) अपने जवानों की छुट्टियां बढ़ाने पर विचार कर रहा है।

Open in App

सेना की तर्ज पर ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) अपने जवानों की छुट्टियां बढ़ाने पर विचार कर रहा है। इससे देश में आतंकवाद निरोधक और नक्सल निरोधक अभियानों में व्यापक रूप से तैनात किये जाने वाले जवानों को अधिक आराम देने में मदद मिलेगी। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सीआरपीएफ अपने जवानों और कमांडिंग अधिकारी (सीओ) तक के अधिकारियों को साल में 13 और आकस्मिक अवकाश (सीएल) देने पर गौर कर रहा है।

फिलहाल सीआरपीएफ में सीओ रैंक तक के कर्मियों को जम्मू कश्मीर जैसे अभियानगत रूप से सक्रिय क्षेत्र, वाम चरमपंथ वाले क्षेत्र एवं पूर्वोत्तर में उग्रवाद निरोधक ड्यूटी में तैनाती के दौरान साल में 60 अर्जित अवकाश, 15 आकस्मिक अवकाश (सीएल) मिलते हैं।बल अब सीएल बढ़ाकर 28 दिन करने की योजना बना रहा है।

सेना में सिपाही से लेकर सेना प्रमुख तक को 60 अर्जित अवकाश और 28 आकस्मिक अवकाश मिलते हैं, भले वे शांति मिशन पर हों या किसी अभियान पर । इस व्यवस्था से जवानों को अपनी छुट्टी की गतिविधियों की योजना बनाने और अच्छी तरह छुट्टी मनाने में मदद मिल जाती है।

अधिकारियों ने बताया कि इस प्रस्ताव का तब सीआरपीएफ के सैनिकों और अधिकारियों ने समर्थन किया जब बल के महानिदेशक आर आर भटनागर 14 फरवरी के पुलवामा हमले के बाद कश्मीर घाटी गये थे।पुलवामा में एक आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे और पांच अन्य घायल हो गये थे।

अधिकारी ने बताया कि तीन लाख कर्मियों वाले सीआरपीएफ के सभी क्षेत्रीय कमांडरों को इस प्रस्ताव पर अपनी राय देने को कहा गया है जिसके बाद उसे (प्रस्ताव को) मंजूरी के लिए गृह मंत्रालय के पास भेजा जाएगा।

टॅग्स :सीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतसलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

भारतSimran Bala: 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर सीआरपीएफ की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व?, राजौरी के लोग बिटिया सिमरन बाला की प्रेरणादायक यात्रा पर मना रहे जश्न?

भारत45 लाख रुपये इनाम, नौ नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने किया आत्मसमर्पण, 3 एके -47 राइफल और 2 एसएलआर सौंपा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील