लाइव न्यूज़ :

स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी अचानक पीछे की ओर चली, चार डिब्बे पटरी से नीचे, रेलवे दफ्तर से जा भिड़ी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2019 16:42 IST

पश्चिम रेलवे के एक जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि रतलाम रेलवे स्टेशन के उप यार्ड में लाइन नंबर-दो पर खड़ी मालगाड़ी ढलान वाली सतह पर पीछे की ओर चलने लगी।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, इससे रेलों की आवाजाही पर असर पड़ा है। हादसे में मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गये और "डेड ऐंड" को तोड़ते हुए रेलवे के एक कार्यालय से जा भिड़े।

मध्य प्रदेश के रतलाम रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी अचानक पीछे की ओर चल पड़ी, जिससे उसके चार डिब्बे पटरी से उतरकर रेलवे के एक दफ्तर से जा टकराये।

हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, इससे रेलों की आवाजाही पर असर पड़ा है। पश्चिम रेलवे के एक जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि रतलाम रेलवे स्टेशन के उप यार्ड में लाइन नंबर-दो पर खड़ी मालगाड़ी ढलान वाली सतह पर पीछे की ओर चलने लगी।

हादसे में मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गये और "डेड ऐंड" को तोड़ते हुए रेलवे के एक कार्यालय से जा भिड़े। इससे कार्यालय के एक भाग को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद रतलाम-मथुरा ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है।

चित्तौड़गढ़ की ओर जाने वाली एक गाड़ी का परिचालन रतलाम स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर-सात से किया गया। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली और मुम्बई रूट पर हादसे का कोई असर नहीं पड़ा है व इस मार्ग पर रेलगाड़ियों का नियमित परिचालन जारी है।

हादसे में क्षतिग्रस्त लाइन को सुधारा जा रहा है। उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त मालगाड़ी खाली थी। संदेह है कि ढलान वाली सतह पर मालगाड़ी को पीछे जाने से रोकने के लिये रेल कर्मचारियों के लगाये गये लकड़ी के गुटके किसी अज्ञात व्यक्ति ने हटा लिये जिससे यह हादसा हुआ। रेल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

टॅग्स :भारतीय रेलमध्य प्रदेशरतलामपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत