लाइव न्यूज़ :

बच्ची के साथ बलात्कार, एक आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 31, 2021 22:58 IST

Open in App

गोंडा (उप्र), 31 जनवरी जिले की कौड़िया थाना पुलिस ने छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार के आरोप में उसके चाचा और चचेरे भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बच्ची को गम्भीर हालत में इलाज के लिये लखनऊ भेजा गया है। पुलिस ने चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि कौड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी छह वर्षीय बच्ची शनिवार शाम अपने घर के पास खेल रही थी। तभी उसका चचेरा भाई टकलू उसे बिस्कुट दिलाने के बहाने गांव के बाहर झाड़ी की तरफ बुला ले गया। इसी बीच, बच्ची का दूर के रिश्ते का चाचा भी मौके पर पहुंच गया और उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि काफी देर तक बच्ची के घर नहीं आने पर जब उसकी खोजबीन शुरू हुई तो वह झाड़ी के पास मिली। उसे लेकर परिजन थाने पहुंचे, जहां से उसे जिला महिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर देखकर बेहतर चिकित्सा के लिए उसे लखनऊ भेज दिया गया।

पाण्डेय ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्ची को बहला फुसलाकर ले जाने वाले युवक टकलू को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी चाचा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब