लाइव न्यूज़ :

भारत में लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के जनक ने अपने संस्मरण को किताब की दी शक्ल

By भाषा | Updated: December 22, 2021 17:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर भारत में लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के जनक माने जाने वाले डॉ.तेहेम्टन ई उदवाडी ने अपने संस्मरणों को किताब की शक्ल दी है, जिसमें उन्होंने भारत में सर्जरी को लेकर विस्तार से राय रखी है। साथ ही उन्होंने डॉक्टरों को भी उपयोगी सलाह दी है।

डॉ.उदवाडी की यह किताब ‘‘मोर देन जस्ट सर्जरी : लाइफ लेसन बेयोन्ड द ओटी’’ हाल में बाजार में आई है जिसे पेंगुइन रैंडम हाउस ने प्रकाशित किया है।

इस किताब में डॉ.उदवाडी लिखते हैं कि सभी के लिए सर्जरी देखभाल मुहैया कराना एक सपने जैसा है और इसे पूरा करने में कई साल और यहां तक दशकों लग सकते हैं, लेकिन जब सभी स्वास्थ्य देखभाल के मौलिक अधिकार की बात आती है तो भारत बेहतर देश साबित होगा।

जिंदगी के आठवें दशक में जा चुके और पद्म भूषण व पद्मश्री से सम्मानित डॉ. उदवाडी मानते हैं कि देश में सर्जरी देखभाल के लिए स्थायी समाधान की जरूरत है और यह भारत को वहां ले जाएगा जहां इसकी जरूरत है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया है। डॉ.उदवाडी ने कहा, ‘‘सर्जरी सुविधा की कमी से देश के सकल घरेलू उत्पाद पर दो प्रतिशत तक असर पड़ता है। पिछले साल तक स्वास्थ्य वोट बैंक नहीं था। गत 70 साल या इससे भी अधिक समय तक वार्षिक बजट में स्वास्थ्य के लिए एक प्रतिशत से कम बजट आवंटित किया जाता था। शुक्र है कि इस महामारी की वजह से प्रत्येक सरकार ने महसूस किया कि यहां से स्वास्थ्य अब बड़ा वोट बैंक बन गया है जो जाति, धर्म, किसान और राहत से परे हैं और यह प्रत्येक भारतीय को प्रभावित करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos