लाइव न्यूज़ :

कोरोना से लड़ने के लिए मोदी सरकार ने नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत की अध्यक्षता में अधिकार प्राप्त समूह का किया गठन

By अनुराग आनंद | Updated: April 5, 2020 16:08 IST

इस समूह का काम मुख्य रूप से हितधारकों के तीन समूहों के माध्यम से समस्याओं की पहचान, उसके बाद उससे निपटने के लिए प्रभावी उपाय और योजनाओं के निर्माण संबंधी मुद्दों का समाधान पेश करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देइस समूह में संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियां, विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक, नागरिक समिति संगठन और विकास भागीदार, उद्योग संघ-सीआईआई संगठन शामिल हैं।नीति आयोग के सीईओ श्री अमिताभ कांत की अध्यक्षता में गठित इस अधिकार प्राप्त समूह के सदस्यों में सचिव स्तर के अधिकारी हैं।

नई दिल्ली: देश इन दिनों कोरोना महामारी का सामना कर रही है। इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। इस महामारी से निपटने के लिए सरकार द्वारा नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत की अध्यक्षता में अधिकार प्राप्त समूह संख्या 6 का गठन किया गया है। 

इस समूह का काम मुख्य रूप से हितधारकों के तीन समूहों के माध्यम से समस्याओं की पहचान, उसके बाद उससे निपटने के लिए प्रभावी उपाय और योजनाओं के निर्माण संबंधी मुद्दों का समाधान पेश करेगा जिसमें संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियां, विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक, नागरिक समिति संगठन और विकास भागीदार, उद्योग संघ-सीआईआई, फिक्की, एसोचैम, नैसकॉम आदि संगठन शामिल है।

नीति आयोग के सीईओ श्री अमिताभ कांत की अध्यक्षता में गठित इस अधिकार प्राप्त समूह के सदस्यों में डॉ. विजयराघवन(पीएसए),  श्री कमल किशोर (सदस्य एनडीएमए), श्री संदीम मोहन भटनागर (सदस्य, सीबीआईसी),  श्री अनिल मलिक (एएस एमएचए), श्री विक्रम दोरईस्वामी (एएस, एमईए), श्री पी हरीश (एएस, एमईए), श्री गोपाल बागले (जेएस, पीएमओ), सुश्री ऐश्वर्या सिंह (डीएस, पीएमओ), सुश्री टीना सोनी (डीएस, कैबिनेट सचिवालय) जैसे वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है।  

बता दें कि नीति आयोग के सीईओ ने आयोग के ‘दर्पण’ पोर्टल पर पंजीकृत 92,000 से अधिक एनजीओ/सीएसओ को पत्र लिखकर हॉटस्पॉट की पहचान करने में सरकार की मदद करने, बुजुर्गों, दिव्यांगों, बच्चों, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों और अन्य कमजोर समूह के व्यक्तियों को सेवाएं प्रदान करने तथा उनकी देखभाल करने के लिए वोलंटियर नियुक्त करने, रोकथाम, सामाजिक दूरी बनाये रखने, अलग-अलग रहने, बेघरों, दैनिक मजदूरों और शहरी गरीब परिवारों को आश्रय प्रदान करने तथा प्रवासियों के लिए सामुदायिक रसोई चलाने की अपील की है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसनीति आयोगनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों