लाइव न्यूज़ :

कांगड़ा जिला परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव स्थगित किया गया

By भाषा | Updated: January 30, 2021 20:36 IST

Open in App

धर्मशाला, 30 जनवरी हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कांगड़ा जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव को कोरम पूरा नहीं होने के चलते स्थगित कर दिया गया। जिला निकाय अब एक फरवरी को बैठक करेगा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद भी धर्मशाला के दौरे पर पहुंचे और वह परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों से मुलाकात कर रहे हैं। भाजपा ने 54 में से 33 सदस्यों के समर्थन का दावा किया था।

वहीं, शनिवार को हुई बैठक में भाजपा को समर्थन करने वाले केवल 33 सदस्य ही उपस्थित रहे जबकि कांग्रेस के खेमे का एक भी सदस्य उपस्थित नहीं था ।

ऐसे में कोरम पूरा करने के लिए आवश्यक 36 सदस्यों के उपस्थित नहीं होने के चलते बैठक नहीं हो सकी।

वन मंत्री राकेश पठानिया, उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर, विधायक रीता धीमान और भाजपा के संसदीय क्षेत्र के प्रभारी त्रिलोक कपूर बैठक स्थल पर शनिवार शाम तक ठहरे रहे लेकिन कांग्रेस को कोई सदस्य नहीं पहुंचा।

इस बीच, पठानिया ने दावा किया कि एक फरवरी को भाजपा को 40 सदस्यों का समर्थन प्राप्त होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी