लाइव न्यूज़ :

न्यायालय ने शीर्ष अदालत के सूत्रों के हवाले से प्रकाशित/प्रसारित होने वाली खबरों के प्रति आगाह किया

By भाषा | Updated: January 7, 2021 21:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जनवरी उच्चतम न्यायालय ने न्यायाधीशों पर ‘आक्षेप’ करने वाली शिकायतों और प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे द्वारा इनमें कार्रवाई करने की संभावना के बारे में शीर्ष अदालत के सूत्रों के हवाले से सामने आने वाली खबरों के प्रति आगाह किया है। न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह गोपनीय और ‘आंतरिक प्रक्रिया’ के बारे में कभी भी जानकारी जारी नहीं करता है।

शीर्ष अदालत का यह आधिकारिक बयान न्यायालय के सूत्रों के हवाले से हाल ही में प्रकाशित कुछ खबरों के बाद आया है। सूत्रों के हवाले से आयी इन खबरों में आंध्र प्रदेश के मुख्य मंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की शिकायत के परिप्रेक्ष में उच्चतर न्यायपालिका के कुछ न्यायाधीशों के खिलाफ प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे द्वारा की गयी और की जाने वाली संभावित कार्रवाई का जिक्र था।

न्यायालय ने अपने पहले सार्वजनिक बयान में कहा है, ‘‘हाल के समय में मीडिया में उच्चतर न्यायपालिका के सदस्यों के खिलाफ आक्षेप लगाने वाली शिकायत और प्रधान न्यायाधीश द्वारा की जाने वाली संभावित कार्रवाई के बारे मे खबरें आ रही हैं।

बयान में इन खबरों की विश्वसनीयता के लिये सूत्र के रूप में शीर्ष अदालत का इस्तेमाल किये जाने की पृष्ठभूमि में कहा गया है कि उच्चतम न्यायपालिका के न्यायाधीशों के खिलाफ शिकायतों पर होने वाले अपनाई जाने वाली आंतरिक प्रक्रिया पूरी तरह गोपनीय होती है और वह कभी भी ऐसी जानकारी जारी नहीं करता है।

बयान के अनुसार, ‘‘जानकारी के स्रोत के रूप में उच्चतम न्यायालय को उद्धृत किया जा रहा है। हमेशा के लिये यह स्पष्ट किया जाता है कि ‘आंतरिक प्रक्रिया’ के तहत होनेवाली सारी जांच पूरी तरह गोपनीय किस्म की होती है, इससे संबंधित कोई भी जानकारी उच्चतम न्यायालय कभी जारी नहीं करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम