लाइव न्यूज़ :

जयललिता के बंगले को स्मारक बनाना चाहते हैं मत्री, अदालत ने उठाए सवाल

By भाषा | Updated: July 9, 2019 06:39 IST

न्यायमूर्ति एन किरुबाकरन ने पूछा, "जब मंत्री आते-जाते अपने नेता का नाम जपते रहते हैं तो जनता के पैसे से स्मारक बनाने की क्या जरूरत है।"

Open in App

मद्रास उच्च न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे जयललिता के आवास 'वेदा निलयम' को स्मारक बनाने की आवश्यकता पर सोमवार को सवाल उठाए और पूछा कि क्या उनके कोडानाडु एस्टेट स्थित आवास के लिये भी ऐसा ही निर्णय किया जाएगा।

न्यायमूर्ति एन किरुबाकरन ने पूछा, "जब मंत्री आते-जाते अपने नेता का नाम जपते रहते हैं तो जनता के पैसे से स्मारक बनाने की क्या जरूरत है।" न्यायमूर्ति एन किरुबाकरन और न्यायमूर्ति अब्दुल कुद्दूस की पीठ ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए टिप्पणी की।

याचिका में जयललिता की 913 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के लिये प्रशासक नियुक्त करने की मांग की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के संबंधी दीपा और दीपक ने चेन्नई के पॉयस गार्डन स्थित बंगले 'वेद निलयम' को स्मारक में तब्दील करने के खिलाफ याचिकाएं दायर की थीं।

उन्होंने दावा किया कि सरकार द्वारा निर्धारित संपत्ति का मूल्य लगभग 100 करोड़ रुपये के बाजार मूल्य से कम है। तमिलनाडु की अन्नाद्रमुक सरकार ने बंगले को स्मारक में तब्दील करने की घोषणा की थी।

 

टॅग्स :जयललितातमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिवंगत जयललिता की करीबी सहयोगी शशिकला ने नई पार्टी की घोषणा की, तमिलनाडु विधानसभा में सभी सीट पर चुनाव

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर