लाइव न्यूज़ :

प्रकाश पर्व संबंधी याचिका पर अदालत ने केंद्र को जवाब देने के लिए चार सप्ताह का समय और दिया

By भाषा | Updated: February 11, 2021 19:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी उच्चतम न्यायालय ने ‘‘गुरु गोविंद सिंह जी’’ के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए जाने का अनुरोध करनेवाली याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए केंद्र सरकार को बृहस्पतिवार को चार सप्ताह का समय और प्रदान कर दिया।

सिखों के दसवें गुरु के जन्मदिवस को प्रकाश पर्व के तौर पर मनाया जाता है।

‘ऑल इंडिया शिरोमणि सिंह सभा’ ने याचिका दायर कर प्रकाश पर्व के दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए जाने का अनुरोध किया था, जिसपर शीर्ष अदालत ने 18 जनवरी को केंद्र और सभी राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया था।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ को सभा की ओर से पेश वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने अपना जवाब दाखिल नहीं किया है।

वहीं, अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने जवाब दाखिल करने के लिए केंद्र को चार सप्ताह का समय और प्रदान करने का अनुरोध किया जिसे पीठ ने मान लिया।

इससे पहले 18 जनवरी को सुनवाई के दौरान विकास सिंह ने याचिका पर जल्द सुनवाई का अनुरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर