लाइव न्यूज़ :

"देश सेना पर भरोसा रखे, हमारी सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं", राजनाथ सिंह ने चीन द्वारा भारत की जमीन पर कब्जा करने के विपक्ष दावे को नकारते हुए कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 28, 2024 14:04 IST

राजनाथ सिंह ने चीन द्वारा भारत की जमीन पर कब्जा करने के विपक्ष दावे को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा कि देश की सीमाओं पर किसी ने कब्ज नहीं किया है और हम पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजनाथ सिंह ने विपक्ष के चीन द्वारा भारत की जमीन पर कब्जा करने के आरोप को खारिज कियाउन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर किसी ने कब्जा नहीं किया है और हम पूरी तरह सुरक्षित हैंराजनाथ सिंह ने कहा कि मैं देशवासियों को आश्वस्त करता हूं कि भारत की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को चीन सीमा पर उभरे विवाद के संबंध में बेहद साफ शब्दों में कहा कि हमारे देश की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। राजनाथ सिंह ने चीन द्वारा भारत की जमीन पर कब्जा करने के विपक्ष दावे को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा कि देश की सीमाओं पर किसी ने कब्जा नहीं किया है और हम पूरी तरह सुरक्षित हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार रक्षा मंत्री ने कहा, "हमें अपनी सेना पर पूरा भरोसा रखना चाहिए। मैं देशवासियों को इस बात के लिए आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारा देश और देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं।"

वहीं सेना की नई भर्ती प्रणाली 'अग्निवीर' के संबंध में रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो मोदी सरकार अग्निवीर भर्ती योजना में आवश्यक परिवर्तन के लिए तैयार है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि अग्निवीरों का भविष्य सुरक्षित रहे।

राजनाथ सिंह ने यह कहते हुए कि रक्षा बलों में युवावस्था आवश्यक है, अग्निवीर योजना का बचाव किया। उन्होंने कहा, "सेना में भर्ती युवावस्था में ही होनी चाहिए। मुझे लगता है कि युवा अधिक उत्साही हैं। वे अधिक तकनीक-प्रेमी हैं। हमने इस बात का उचित ध्यान रखा है कि सेना के साथ जुड़कर उनका भविष्य भी सुरक्षित रहे और अगर जरूरत पड़ी तो हम उसमें बदलाव भी करेंगे।"

इसके अलावा 'आत्मनिर्भर भारत' पर जोर देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र की मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार भारत को इंजनों का निर्यातक देश बनाना चाहती है।

उन्होंने कहा, "मैंने इसके लिए डीआरडीओ से यह पता लगाने के लिए कहा है कि भारत में किस तरह के इंजन बनाए जा सकते हैं और कौन से देश प्रौद्योगिकी हस्तांतरित करने के लिए तैयार हैं, क्योंकि हम अब भारत में इंजन बनाना चाहते हैं। हम भारत को इंजनों के लिए एक निर्यातक देश बनाना चाहते हैं। अब भारत में भारतीयों द्वारा निर्मित इंजन होंगे।"

टॅग्स :राजनाथ सिंहRajnath Union DefenseचीनडीआरडीओDRDO
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए