लाइव न्यूज़ :

कई लंबित परियोजनाओं के पूरा होने से रेलवे को भविष्य की योजना बनाने में मदद मिली :गोयल

By भाषा | Updated: January 28, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि 200 लंबित परियोजनाओं के कोविड-19 की अवधि के दौरान पूरे होने से रेलवे को भविष्य की योजना बनाने में मदद मिली है।

उन्होंने भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के स्मार्ट रेलवे सम्मेलन के तीसरे संस्करण में ‘रेल परिवहन का भविष्य’ विषय पर अपने संबोधन में कहा कि वह चाहते हैं कि रेलवे एक सुरक्षित और सेवा प्रदान करने वाला, आधुनिक, अर्थव्यवस्था का भरोसेमंद हिस्सा और प्रौद्योगिकी संचालित परिवहन प्रणाली बने।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रौद्योगिकी की सहायता से भारतीय रेल साजो सामान और परिवहन, यात्रियों के लिए एवं माल ढुलाई के लिए, दोनों के लिए एक योजना बनाने पर काम कर रही है। ’’

गोयल ने कहा, ‘‘कोविड-19 अवधि के दौरान हम बुनियदी ढांचा के करीब 200 लंबित कार्यों को पूरे करने में सफल रहे। इन परियोजनाओं के पूरे हो जाने से हमें रेलवे के भविष्य के लिए बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी। ’’

उन्होंने कहा कि अब मालगाड़ी की गति एक साल पहले की तुलना में दोगुनी हो गई है और वे अब समय से चल रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी योजना सभी रखरखाव यार्ड को आधुनिक उपकरणों से पूरी तरह से यांत्रिक करने की है ताकि हम अपनी सभी ट्रेनों एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘रेलवे बजट का आम बजट में विलय कर दिये जाने के चलते आज हम राजनीतिक दबाव का प्रतिरोध करने और काफी समय से लंबित परियोजनाओं को पूरा करने पर ध्यान केंद्रति करने में सक्षम हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?