लाइव न्यूज़ :

Amritpal Singh: पंजाब पुलिस ने ब्रेजा कार को बरामद किया, इसी कार से भागा था अमृतपाल, 4 लोगों ने की थी मदद, हुए गिरफ्तार

By रुस्तम राणा | Updated: March 21, 2023 18:19 IST

आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि जिस ब्रेजा कार में अमृतपाल सिंह भागा था, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्होंने कहा कि वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख को भगाने में चार लोगों ने मदद की।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब पुलिस के अधिकारी ने कार की बरामदगी की जानकारी दीउन्होंने कहा कि वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख को भगाने में चार लोगों ने मदद कीअमृतपाल सिंह भागने के बाद नंगल अंबियन गांव (जालंधर जिले में) के गुरुद्वारे में गया था

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने उस ब्रेजा कार को बरामद कर लिया है, जिस पर खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह फरार हुआ था। मंगलवार को पंजाब पुलिस के आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने यह जानकारी दी है। पंजाब पुलिस के अधिकारी ने बताया कि जिस ब्रेजा कार में अमृतपाल सिंह भागा था, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्होंने कहा कि वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख को भगाने में चार लोगों ने मदद की।

पंजाब आईजीवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने कहा कि अमृतपाल की मदद करने वाले चार लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट लगाया गया है। एक महत्वपूर्ण तथ्य यह सामने आया है कि अमृतपाल सिंह भागने के बाद नंगल अंबियन गांव (जालंधर जिले में) के गुरुद्वारे में गया और फिर से भागने से पहले अपने कपड़े बदले। पुलिस से बचने के लिए उसने ऐसा किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए 4 लोगों से पूछताछ में यह पता चला। 

आरोपियों के नाम मनप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह, हरप्रीत सिंह और गुरपेश सिंह है। इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला और पुलिस कस्टडी से आरोपी को भगाने का मामला दर्ज़ किया है। पुलिस ने भगौड़े अमृतपाल सिंह की तस्वीरें भी जारी की हैं। जिसको लेकर आईजीपी ने कहा, अमृतपाल सिंह की कुछ तस्वीरों को जारी कर रहे हैं। मैं अनुरोध करता हूं कि आप उन्हें प्रदर्शित करें ताकि लोग उन्हें गिरफ्तार करने में हमारी मदद कर सकें।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस मामले में अब तक 154 लोगों को हिरासत में लिया गया है और 12 हथियार बरामद हुए हैं जिसमें 2 राइफल भी शामिल हैं। अमृतपाल अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ है, गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

टॅग्स :अमृतपाल सिंहपंजाबPunjab Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव