लाइव न्यूज़ :

आयकर पोर्टल पर थरूर ने कहा: सरकार ने अव्यवस्था पैदा की

By भाषा | Updated: July 6, 2021 14:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने मंगलवार को आयकर के नए पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों को लेकर मंगलवार को केंद्र पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इसपर 4200 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद सरकार इसे उपयोग के अनुकूल बनाने में विफल रही और अव्यवस्था पैदा कर दी।

लोकसभा सदस्य थरूर ने कहा कि उनकी अगुवाई वाली कांग्रेस की इकाई ‘अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस’ से जुड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट ने उन्हें सूचित किया कि आयकर पोर्टल में जो नई तब्दीली की गई हैं वे बहुत ही खराब हैं और इससे खामियां पैदा हुई हैं तथा लॉगिन का समय भी बढ़ गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट नहीं हैं कि सकार ने जून महीने में आयकर पोर्टल में बदलाव क्यों किया। यह बेहतर फैसला होता कि गत वित्त वर्ष के आखिर या नये वित्त वर्ष की शुरुआत में इसमें बदलाव किया जाता ताकि आयकर के रिफंड के हकदार करदाताओं को इस मुश्किल समय में मदद मिल जाती।’’

थरूर ने आरोप लगाया कि इस पर 4200 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद सरकार इसे उपयोग के अनुकूल बनाने में विफल रही और अव्यवस्था पैदा कर दी।

गौरतलब है कि आयकर के नये पोर्टल की शुरुआत सात जून को की गई थी और इसके बाद उपयोकर्ताओं ने इसमें कुछ तकनीकी दिक्कतों की शिकायत की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष