लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क को आदित्य ठाकरे में दिखने लगा है दोस्त, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

By रुस्तम राणा | Updated: January 20, 2022 17:12 IST

आदित्य ठाकरे ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने आगामी केंद्रीय बजट 2022-2023 में इंपोर्ट ड्यूटी की कमी की वकालत की है।

Open in App

नई दिल्लीः टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क को महाराष्ट्र के टूरिज्म और एनवायरमेंट मिनिस्टर आदित्य ठाकरे में एक दोस्त नजर आने लगा है। आदित्य ठाकरे ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने आगामी केंद्रीय बजट 2022-2023 में इंपोर्ट ड्यूटी में कमी करने की वकालत की है।

महाराष्ट्र के मंत्री ने इस की जानकारी अपने ट्विटर के माध्यम से दी है। उन्होंने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, मैंने भारत की माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्रांति को बढ़ावा देने के लिए कुछ विनम्र सुझाव दिया।

इस पत्र में उन्होंने केंद्रीय वित्तमंत्री को सुझाव देते हुए लिखा है कि अगले महीने की शुरुआत में पेश होने वाने आगामी बजट में भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की इंपोर्ट ड्यूटी कम की जानी चाहिए। आदित्य ठाकरे ने कहा कि इन विदेशी कंपनियों को 3 साल या एक निश्चित समय तक रिवायत मिलनी चाहिए ताकि देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिल सके।

वहीं इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला के मालिक एलन मस्क भारत में आयात शुल्क में कटौती की मांग कर रहे हैं। पिछले साल अगस्त में इलोन मस्क ने कहा था कि भारत में वो अपने इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करना चाहते हैं, लेकिन इनकी इंपोर्ट ड्यूटी दुनिया में सबसे ज्यादा यहीं लगाई जा रही है। 

भारत में इंपोर्टेड कारों पर 60 से 100 प्रतिशत तक इंपोर्ट ड्यूटी ली जा रही है। 40,000 डॉलर से महंगी पूरी तरह आयात की गई कारों पर 100 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी ली जाती है। इससे सस्ती कार होने पर ये आयात शुल्क 60 प्र्रतिशत हो जाता है। यही वजह है कि एलन मस्क भारत में आयात आयात शुल्क घटाने की मांग कर रहे हैं। 

टॅग्स :आदित्य ठाकरेएलन मस्कबजट 2022निर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी