लाइव न्यूज़ :

POK से घुसपैठ के लिए तैयार बैठे थे आतंकी, भारतीय सेना ने तीन लॉन्च पैड्स को किया तबाह

By स्वाति सिंह | Updated: October 20, 2019 15:12 IST

भारतीय सेना ने तंगधार सेक्टर के सामने स्थित पाक अधिकृत कश्मीर के आतंकी कैंपों पर धावा बोल दिया है। यह कार्रवाई पाकिस्तान के उकसावे के बाद की जा रही है। भारतीय सेना ने आतंकी कैंपों को निशाना बनाने के लिए आर्टिलरी गन का इस्तेमाल किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसेना ने तंगधार सेक्टर के सामने PoK के आतंकी कैंपों पर हमला किया है। इस हमले में 4-5 पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए हैं।

भारतीय सेना ने तंगधार सेक्टर के सामने स्थित पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के आतंकी कैंपों पर हमला किया है। दरअसल, रविवार को पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सीमा में आंतकवादियों ने गोलीबारी शुरू की। इसके बाद भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्यवाई में धावा बोल दिया।इस हमले के लिए भारतीय सेना ने आर्टिलरी गन का इस्तेमाल किया। 

समाचार एजेंसी एएनआई के सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि पीओके के जुरा, अथमुक्कम और कुंडलसाही में आतंकवादी लॉन्च पैड्स को भारतीय सेना की तोपों द्वारा कल रात निशाना बनाया गया था। इस हमले में 4-5 पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए हैं। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि कई सैनिक घायल भी हुए हैं। भारतीय सेना ने तंगधार सेक्टर के सामने स्थित नीलम घाटी में चार-पांच आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इसके लिए भारतीय सेना ने तोपों (आर्टिलरी गन्स) का इस्तेमाल किया है। इस हमले में कई आतंकी ठिकानें तबाह हो गए।

उधर, पाकिस्तान आर्मी ने दावा किया है कि उसने जम्मू-कश्मीर LOC पर नौ भारतीय जवानों को मार गिराया है। पाक आर्मी के प्रवक्ता के ट्विटर हैंडल से दावा किया गया है कि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी सैनिक और तीन पाक नागरिकों की मौत हुई है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ वक्त से पाकिस्तानी सेना आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए सीमापर भारी गोलीबारी कर रही थी। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान आर्मी की गोलीबारी में दो भारतीय जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग में एक नागरिक की भी मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा एक घर और चावल का भंडार गृह पूरी तरह ध्वस्त हो गया। दो कार, 2 गौशाला और 19 भेड़ों की भी मौत हो गई थी।

पाकिस्तान की नापाक हरकत का भारतीय सेनाओं ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाक के उकसावे के बाद इधर से भी जमकर गोलीबारी की गई और पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा है।

टॅग्स :पाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह