लाइव न्यूज़ :

J&K: पोलट्री वाहन के ड्राइवर और कंडक्टर को आतंकियों ने गोली मारी, 5 आतंकी गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2022 20:54 IST

पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने पठानकोट के रहने वाले पोलट्री वाहन के ड्राइवर और कंडक्टर को देर शाम पुलवामा के नौपोरा में गोली मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देबांदीपोरा में आतंकियों के पांच साथी हथियारों समेत पकड़े गएगोली लगने से एक की हालत गंभीर, श्रीनगर किया गया रेफर

जम्मू: आतंकियों ने रविवार देर शाम दो प्रवासी नागरिकों को गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस बीच बांदीपोरा में आतंकियों के पांच साथी हथियारों समेत पकड़े गए हैं।

पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने पठानकोट के रहने वाले पोलट्री वाहन के ड्राइवर और कंडक्टर को देर शाम पुलवामा के नौपोरा में गोली मार दी। दोनों की पहचान पठानकोट के रहने वाले सुरिन्द्र तथा धीरज दत के तौर पर की गई है। सुरिंद्र की छाती में गोलियां लगी हैं और उसकी हालत को देखते हुए उसे श्रीनगर भेजा गया है।

पुलवामा जिला अस्पताल के मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डा बीएस तुल्लाह के मुताबिक धीरज दत की टांगों पर गोलियां लगी हैं। इस हमले के बाद अतिरिक्त सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गए थे और आतंकियों की तलाश को तेज किया गया था। दूसरी ओर बांदीपोरा जिले में पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा माड्यूल का भंडाफोड़ कर पांच आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर आतंकियों के चार मददगारों को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान इरफान अहमद भट, इरफान अहमद जान, सज्जाद अहमद मीर और शारिक अहमद मीर के रूप में हुई है। जबकि बांदीपोरा के राख हाजिन इलाके में एक चौकी पर एक अन्य आतंकी मददगार को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान हाजिन निवासी इरफान अजीज भट के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक चीनी ग्रेनेड बरामद किया गया है।

टॅग्स :JammuKashmir Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेईरान की मदद को आगे कश्‍मीरी?, सोना, चांदी, नकद और एक महीने का वेतन कर रहे दान?, देखिए तस्वीरें?

ज़रा हटकेकौन हैं विपुल अनिकांत?, कन्याकुमारी से कश्मीर तक, अंगदान को लेकर साइकिल यात्रा पर निकले?, 16 जनवरी से यात्रा शुरू

भारतJammu-Kashmir: घाटी में आंतकियों को पकड़ने के लिए अब घने जंगलों और पहाड़ों में काल बनेगे जवान, DGP का दावा

ज़रा हटकेसिंथन टाप पर बर्फ में फंसे 31 वाहन और 220 यात्रियों को बचाया, देखिए तस्वीरें

भारतईरान में फंसे 150 कश्मीरी मेडिकल छात्रों का पहला जत्था आर्मेनिया पहुंचा?, 15 मार्च को दिल्ली और मुंबई पहुंचने की उम्मीद

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos