लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: घाटी में दहशत, आतंकियों ने गोली मारकर की वन अधिकारी की हत्या

By भाषा | Updated: August 24, 2018 03:59 IST

गौरतलब है कि कश्मीर में बुधवार रात हुआ यह हमला बीते 48 घंटे में आतंकियों द्वारा अंजाम दी गई हत्या की पांचवी वारदात है।

Open in App

श्रीनगर, 24 अगस्त: जम्मू कश्मीर के बारामूला में  रात लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध आतंकवादियों ने वन विभाग के एक अधिकारी की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘आज शाम आतंकवादी टन्गमर्ग के जंडपाल इलाके में स्थित तारीक अहमद मलिक के घर में घुस आये और उन्हें गोली मार दी।’’ उन्होंने बताया कि मलिक गंभीर रूप से घायल हो गये और बाद में उनकी मौत हो गयी। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है और प्रारंभिक जांच में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी यूसुफ डार उर्फ कंटरू की संलिप्तता सामने आयी है।

गौरतलब है कि कश्मीर में बुधवार रात हुआ यह हमला बीते 48 घंटे में आतंकियों द्वारा अंजाम दी गई हत्या की पांचवी वारदात है। इससे पहले आतंकियों ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के रोज कश्मीर में हत्या की चार बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था। राज्य के दो जिलों में तीन पुलिसकर्मियों और एक बीजेपी कार्यकर्ता की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया