लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में अशांति पैदा करने के लिए आसान निशाने की तलाश में हैं आतंकवादी : डीजीपी

By भाषा | Updated: September 18, 2021 21:17 IST

Open in App

श्रीनगर, 18 सितंबर जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने शनिवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में अशांति पैदा करने के लिये आतंकवादी आसान निशाने की तलाश कर रहे हैं । इसके साथ ही उन्होंने जोर दिया कि केंद्र शासित प्रदेश के शांत वातावरण को खराब करने के देश विरोधी तत्वों की किसी भी मंशा के साथ सख्ती से निपटा जायेगा ।

प्रदेश के कुलगाम जिले में एक नागरिक एवं एक पुलिसकर्मी की गोली मार कर हत्या के एक दिन बाद पुलिस प्रमुख का यह बयान आया है। सिंह ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम और उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवारा गये जहां उन्होंने बंटू शर्मा एवं अर्शीद अहमद मीर को अधिकारियों एवं परिजनों के साथ पुष्पांजलि दी ।

शर्मा की शुक्रवार को हत्या कर दी गयी थी जबकि मीर को 12 सितंबर को खन्यार इलाके में गोली मार दी गयी थी ।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिदेशक ने इन जिलों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिये अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की और संदिग्ध लोगों तथा आतंकी संगठनों को किसी प्रकार की मदद करने वाले लोगों की सख्त निगरानी के आदेश दिये ।

इस बैठक में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे ।

प्रवक्ता ने बताया कि सिंह ने सुरक्षा योजना पर पुनर्विचार करने के लिये कहा क्योंकि आतंकवादी गड़बड़ी फैलाने के लिये आसान निशाने की तलाश कर रहे हैं ।

पुलिस प्रमुख ने अधिकारियों से अतिरिक्त सावधानी बरतने पर जोर दिया और कुलगाम में एक नागरिक और एक पुलिसकर्मी की हत्या जैसी घटनाओं को रोकने के लिए विभिन्न उपाय करने का निर्देश दिया ।

सिंह ने कहा कि लोगों के जीवन की रक्षा करना प्रमुख विषय है और केंद्र शासित प्रदेश में शांतिपूर्ण माहौल को बाधित करने के लिए राष्ट्र विरोधी तत्वों के हर प्रयास से सख्ती से निपटा जाएगा।

पुलिस प्रमुख ने अधिकारियों को आतंकवादियों और उनका समर्थन करने वाले नेटवर्क के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश दिया और जोर दिया कि शुक्रवार की हत्या में शामिल आतंकवादियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप