लाइव न्यूज़ :

बालाकोट में फिर से आतंकी शिविर सक्रिय, भदौरिया ने कहा- सरकार से निर्देश मिलते ही किसी भी अभियान को अंजाम देंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2019 19:46 IST

मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम उस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं, जहां हमारी सेवा की जरूरत देश को होगी: भारतीय वायु सेना प्रमुख।

Open in App
ठळक मुद्देहम घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं और किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार हैं: भारतीय वायु सेना प्रमुख।हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हमेशा सतर्क और पूरी तरह से तैयार हैं: भारतीय वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया।

वायुसेना प्रमुख के तौर पर प्रभार ग्रहण करने के कुछ घंटे बाद एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र के ‘घटनाक्रम’ पर वायुसेना निगरानी रख रही है और वह किसी भी ‘आकस्मिक स्थिति’ से निपटने के लिए तैयार है।

वायुसेना प्रमुख ने कहा कि राफेल जेट शत्रुओं के खिलाफ भारतीय वायुसेना की युद्धक क्षमताओं को बढ़ाएगा। भदौरिया ने कहा, ‘‘हम घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं और मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम उस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं, जहां हमारी सेवा की जरूरत देश को होगी।

हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हमेशा सतर्क और पूरी तरह से तैयार हैं।’’ वायुसेना प्रमुख से जब थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत की पाकिस्तान के बालाकोट में फिर से आतंकी शिविर के सक्रिय होन की टिप्पणी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं और सरकार से निर्देश मिलने पर किसी भी अभियान को अंजाम देंगे।’’ राफेल जेट हमें अपने शत्रुओं के खिलाफ उच्च क्षमता प्रदान करेगा, यह भारतीय वायु सेना की युद्धक क्षमताओं को उल्लेखनीय तरीके से बढ़ाएगा।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सराफेल सौदामोदी सरकारपाकिस्तानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों