लाइव न्यूज़ :

संसद पर आतंकी हमला, राज्यसभा सांसदों ने किया शहीदों को नमन, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं

By भाषा | Updated: December 13, 2019 12:53 IST

सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने संसद पर 13 दिसंबर 2001 को हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकवादियों द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी में नौ लोगों की जान चली गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकवाद को किसी भी कीमत पर, किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आतंकवाद का पूरी दृढ़ता के साथ मुकाबला किया जाएगा। सदन में शहीदों की स्मृति में कुछ पलों का मौन रखा गया।

राज्यसभा में शुक्रवार को, संसद पर 2001 में हुए आतंकी हमले की 18वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और आतंकवाद का पूरी दृढ़ता के साथ मुकाबला करने का संकल्प दोहराया गया।

सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने संसद पर 13 दिसंबर 2001 को हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकवादियों द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी में नौ लोगों की जान चली गई थी। उन्होंने कहा कि मृतकों में दिल्ली पुलिस के पांच जवान, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक महिलाकर्मी, संसद परिसर में तैनात एक वॉच एंड वार्ड कर्मचारी और एक माली शामिल थे।

उन्होंने कहा कि गोलीबारी में समाचार एजेंसी एएनआई के एक छायाकार की भी मौत हुई थी। सभापति ने कहा कि सुरक्षा बलों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के साथ साथ हम यह संकल्प दोहराते हैं कि आतंकवाद को किसी भी कीमत पर, किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आतंकवाद का पूरी दृढ़ता के साथ मुकाबला किया जाएगा।

इसके बाद सदन में शहीदों की स्मृति में कुछ पलों का मौन रखा गया। उल्लेखनीय है कि 18 साल पहले आज ही के दिन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के आतंकवादियों ने संसद पर हमला करते हुए गोलीबारी की थी जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में ये आतंकवादी मारे गए थे। 

टॅग्स :संसदसंसद शीतकालीन सत्रएम. वेकैंया नायडूनरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष