लाइव न्यूज़ :

करुणानिधि के सम्मान में तमिलनाडु में बनाया जाएगा मंदिर, लोगों ने कहा- आरक्षण देने के लिए हम उन्हें अपने परिवार का देवता मानते

By भाषा | Updated: August 25, 2019 20:05 IST

यह मंदिर एक दशक पहले द्रमुक सरकार के दौरान अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण के हिस्से के तौर पर अरुणथाथियार समुदाय को सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में दाखिले में तीन फीसदी कोटा देने के लिए करुणानिधि का आभार जताने के लिये बनवाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देह मंदिर द्रमुक की महिला इकाई के स्थानीय पदाधिकारियों के सहयोग से बनाया जाएगा।कुचिकाडू की भाग्यम ने कहा, ‘‘हम कलैनार को हमें आरक्षण देने के लिए अपने परिवार का देवता मानते हैं।

तमिलनाडु में नामक्कल के समीप एक गांव में अनुसूचित जाति का एक वर्ग द्रमुक के दिवंगत नेता एम करुणानिधि के सम्मान में एक मंदिर बनाएगा। यह मंदिर तमिलनाडु में अरुणथाथियार समुदाय को अलग से आरक्षण दिलाने में उनके योगदान के लिए बनाया जाएगा। रविवार को यहां से करीब 37 किलोमीटर दूर कुचिकाडू गांव में 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस मंदिर के लिए ‘भूमि पूजा’ की गई।यह मंदिर द्रमुक की महिला इकाई के स्थानीय पदाधिकारियों के सहयोग से बनाया जाएगा। यह मंदिर एक दशक पहले द्रमुक सरकार के दौरान अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण के हिस्से के तौर पर अरुणथाथियार समुदाय को सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में दाखिले में तीन फीसदी कोटा देने के लिए करुणानिधि का आभार जताने के लिये बनवाया जाएगा।कुचिकाडू की भाग्यम ने कहा, ‘‘हम कलैनार को हमें आरक्षण देने के लिए अपने परिवार का देवता मानते हैं। आभार स्वरूप हम कलैनार के लिए मंदिर बनवा रहे हैं। हम इस उम्मीद के साथ भगवानों का मंदिर बनवाते हैं कि ईश्वर हमारा भला करेगा, कलैनार ने हमारे समुदाय के लिए जो किया उसी के लिए हम यह कर रहे हैं।’’गौरतलब है कि साल 2009 में द्रमुक सरकार ने शिक्षण संस्थानों में दाखिले और सरकारी नौकरियों में आरक्षण के लिये ‘‘तमिलनाडु अरुणथाथियार कानून’’ अधिसूचित किया था और उस साल अप्रैल से यह लागू हो गया था। 

टॅग्स :तमिलनाडुआरक्षण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप