लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना : वित्तीय विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

By भाषा | Updated: September 1, 2021 19:50 IST

Open in App

तेलंगाना के वारंगल जिले में बुधवार तड़के एक व्यक्ति ने वित्तीय विवाद को लेकर अपने भाई और उसके परिवार के सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी व्यक्ति कम से कम पांच-छह अन्य लोगों के साथ, अपने बड़े भाई के घर में घुस गया और उसकी पत्नी तथा उसके भाई पर दरांती और चाकुओं से हमला कर दिया। इस घटना में पीड़ित व्यक्ति के दो बेटे भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों भाइयों के बीच मवेशी कारोबार से अर्जित किए गए एक करोड़ रुपये बांटने को लेकर विवाद था। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब