लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद गैंगरेप-हत्याकांड पर गु्स्से में दिखीं केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर, कहा- हम बेटियों को सुरक्षा देने में हो रहे हैं फेल

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 3, 2019 13:14 IST

हैदराबाद गैंगरेप-हत्याकांड: सरकारी अस्पताल में काम करने वाली पशु चिकित्सक की गुरुवार रात हैदराबाद के बाहरी इलाके में चार लोगों ने बलात्कार करने के बाद हत्या कर दी थी। बाद में 25 वर्षीय इस महिला का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद के पास एक महिला डॉक्टर से गैंगरेप और फिर उसकी हत्या को लेकर पूरे देश में आक्रोश फैला हुआ है। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े किए है। उन्होंने बताया है कि हम बेटियों को सुरक्षा देने में फेल हो रहे हैं।

हैदराबाद के पास एक महिला डॉक्टर से गैंगरेप और फिर उसकी हत्या को लेकर पूरे देश में आक्रोश फैला हुआ है। लोग त्वरित न्याय के लिए सड़कों पर उतरे हुए हैं और जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच मंगलवार (03 दिसंबर) को संसद भवन के बाहर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े किए है। उन्होंने बताया है कि हम बेटियों को सुरक्षा देने में फेल हो रहे हैं।

सामाचार न्यूज चैनल एबीपी से बात करते हुए रेप की घटनाओं पर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि उन्हें बहुत दुख होता है कि आजकल बसों में कैसे छेड़छाड़ होती है और वह अपनी बेटियों को सुरक्षा देने में विफल हो रही हैं। निर्भयाकांड के बाद भी यह सब हो रहा है क्योंकि अपराधियों को पता है कि जो मर्जी वह कर लें कानून उनके पास तक पहुंच नहीं सकता। 

उन्होंने कहा, 'मैं कहूंगी की कानून व्यवस्था को आउट ऑफ द बॉक्स सोचकर जो पीड़िता की उम्र है उतने महीनों के अंदर सुनवाई करके केस रफा-दफा करें। जितनी छोटी बच्ची हो उतने जल्दी केस में सुनवाई कर मामले को रफा-दफा करें।'

इसके अलावा उन्होंने कहा कि सबसे पहले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि पुलिस को ऐसे मामलों की कोई परवाह नहीं है। 

केंद्रीय मंत्री ने जया बच्चन द्वारा राज्यसभा में दिए गए लिंचिंग के बयान का इशारों-इशारों में समर्थन किया और कहा 'लोग पुलिस के पास न जाकर खुद ही कानून को हाथ में ले रहे हैं। अब सांसद भी इस फीलिंग में आ गए हैं कि पुलिस कुछ भी नहीं कर रही है, कानून कुछ नहीं कर रहा है, हम खुद ही कर लें, तो बिल्कुल सिस्टम विफल हुआ है।'   

आपको बता दें कि सरकारी अस्पताल में काम करने वाली पशु चिकित्सक की गुरुवार रात हैदराबाद के बाहरी इलाके में चार लोगों ने बलात्कार करने के बाद हत्या कर दी थी। बाद में 25 वर्षीय इस महिला का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ था। इस मामले के चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया जा चुका है और वे चारों पुलिस हिरासत में हैं।  

टॅग्स :हर्सिम्रत कौर बादलगैंगरेपतेलंगानाहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील