लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना एमएलसी चुनाव : मतगणना में पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंह राव की बेटी आगे

By भाषा | Updated: March 19, 2021 12:35 IST

Open in App

हैदराबाद, 19 मार्च तेलंगाना विधान परिषद की दो स्नातक सीटों के लिए हुए चुनाव की शुक्रवार को जारी मतगणना में सत्तारूढ़ टीआरएस की उम्मीदवार एवं पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव की बेटी एस वाणी देवी भाजपा के अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी एन रामचंदर राव से आगे चल रही हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि महबूबनगर-रंगारेड्डी-हैदराबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से टीआरएस प्रत्याशी वाणी देवी भाजपा के राव से 7,626 वोटों से आगे चल रही हैं।

इस बीच, खम्मम-नालगोंडा स्नातक सीट से टीआरएस उम्मीदवार तथा मौजूदा विधान पार्षद पी आर रेड्डी आगे चल रहे हैं।

इन सीटों के लिए 14 मार्च को मतदान हुआ था। चुनाव मतगणना बुधवार को शुरू हुई थी।

महबूबनगर-रंगारेड्डी-हैदराबाद सीट के लिए 67.26 प्रतिशत और वारंगल-खम्मम-नलगोंडा सीट के लिए 76.41 प्रतिशत मतदान हुआ था।

दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में 10 लाख से अधिक मतदाता हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव की बेटी को महबूबनगर-रंगारेड्डी-हैदराबाद स्नातक निर्वाचन सीट से सत्तारूढ़ टीआरएस ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

महबूबनगर-रंगारेड्डी-हैदराबाद निर्वाचन सीट से वाणी देवी समेत 93 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, जबकि वारंगल-खम्मम-नलगोंडा निर्वाचन सीट से 71 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत