लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना की राज्यपाल ने KCR सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप, महिला होने को लेकर ये बात, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 8, 2022 16:31 IST

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन का कहना है कि उच्चतम पद का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने केसीआर सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने कहा कि मुझे गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल के अभिभाषण और ध्वजारोहण से वंचित कर दिया गया।उन्होंने कहा कि अब भी मैं जहां भी जाती हूं प्रोटोकॉल का पालन नहीं होता। कार्यालय का सम्मान किया जाना चाहिए।सुंदरराजन ने कहा कि मैं यह किसी को इंगित करने के लिए नहीं कह रही हूं।

हैदराबाद: तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने गुरुवार को कई उदाहरणों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि राज्य की केसीआर सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है क्योंकि वह एक महिला हैं। उन्होंने सरकारी हेलीकॉप्टर न मिलने और गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल के अभिभाषण और झंडा फहराने से इनकार का उदाहरण पेश किया। 

समाचार एजेंसी एएनआई ने सुंदरराजन का वीडियो साझा किया, जिसमें वो कहती नजर आ रही हैं कि राज्य इतिहास लिखेगा कि कैसे एक महिला राज्यपाल के साथ भेदभाव किया गया। मुझे गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल के अभिभाषण और ध्वजारोहण से वंचित कर दिया गया। अब भी मैं जहां भी जाती हूं प्रोटोकॉल का पालन नहीं होता। कार्यालय का सम्मान किया जाना चाहिए।

वहीं, राज्यपाल सुंदरराजन ने राज्य सरकार के साथ अपने समीकरण पर बात करते हुए उस स्थिति को याद किया जब उन्हें मुलुगु जिले में एक आदिवासी उत्सव के लिए जाना था। उन्होंने कहा, "मुझे सम्मक्का सरक्का (जतारा) जाना था, इसलिए सरकार से हेलीकॉप्टर मांगा था क्योंकि सड़क यात्रा में आठ घंटे लगेंगे...आखिरी मिनट तक हमें सूचित नहीं किया गया था कि वे हेलीकॉप्टर देंगे या नहीं। हम अगली सुबह कार से निकले।"

उन्होंने ये भी बताया कि वो बड़ी मुश्किल से इस उत्सव में पहुंच पाईं क्योंकि कार्यक्रम शाम 4 बजे खत्म होना था। सुंदरराजन ने कहा कि मैं यह किसी को इंगित करने के लिए नहीं कह रही हूं। लेकिन सर्वोच्च पद का सम्मान किया जाना चाहिए। यह अकेली घटना नहीं है। मुझे राज्यपाल के अभिभाषण से वंचित कर दिया गया। मुझे गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने से मना कर दिया गया। 

उन्होंने आगे कहा कि अब भी मैं जहां भी जाती हूं, प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन नहीं होता है। कलेक्टर आकर अभिवादन नहीं करते। मुझे परवाह नहीं है, लेकिन कार्यालय का सम्मान किया जाना चाहिए। भेदभाव ने इस महिला को नहीं रोका। मैं पुरुषों से ज्यादा काम करती हूं। मुझे किसी आवंटन या आरक्षण के कारण कुछ नहीं चाहिए क्योंकि मैं एक महिला हूं। लेकिन हम सभी नारीत्व का सम्मान करते हैं।

टॅग्स :तेलंगानाके चंद्रशेखर रावK Chandrashekhar Rao
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव