लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संकटः तेलंगाना की केसीआर सरकार ने काटी सरकारी कर्मचारियों की 75 फीसदी तक सैलरी

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 31, 2020 01:17 IST

Telangana: सीएम केसीआर ने कहा है कि IAS, IPS, IFS और ऐसे अन्य केंद्रीय सेवा अधिकारियों का 60% वेतन काटा जाएगा। अन्य श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन में 50% की कटौती होगी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव यानी केसीआर ने राज्य के सभी मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों, कर्मचारियों की सैलरी में 75 परसेंट तक की कटौती करने का निर्णय लिया।तेलंगाना सरकार ने वेतन कटौती का ये फैसला कब तक लागू रहेगा, अभी इस सवाल पर पत्ते नहीं खोले हैं।  

कोरोना वायरस के चलते दिक्कतों को सामना कर रही तेलंगाना सरकार ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव यानी केसीआर ने राज्य के सभी मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों, कर्मचारियों की सैलरी में 75 परसेंट तक की कटौती करने का निर्णय लिया। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है। 

सीएम केसीआर ने कहा है कि IAS, IPS, IFS और ऐसे अन्य केंद्रीय सेवा अधिकारियों का 60% वेतन काटा जाएगा। अन्य श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन में 50% की कटौती होगी। इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी व संविदा कर्मचारियों का 10% वेतन काटा जाएगा। हालांकि तेलंगाना सरकार ने वेतन कटौती का ये फैसला कब तक लागू रहेगा, अभी इस सवाल पर पत्ते नहीं खोले हैं।  

बता दें, तेलंगाना में सोमवार 6 कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 61 हो गई। 13 लोगों को ठीक होने के बाद सोमवार को छुट्टी दे दी गई।

वही, देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के सोमवार तक 1251 मामले मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 32 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 101 मरीज ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके अलावा 1117 मरीजों का फिलहाल इलाज किया जा रहा है और उन्हें क्वारंटाइन किया गया है। बताया गया है कि अबतक एयरपोर्ट पर 15 लाख, 24 हजार, 266 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने संक्रमण को रोकने के लिए घोषित लॉकडाउन के असर के विश्लेषण के आधार पर बताया कि भारत में संक्रमण के बढ़ने की गति विकसित देशों की तुलना में कम है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसतेलंगानाके चंद्रशेखर राव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया