लाइव न्यूज़ :

Telangana Elections 2023: राहुल गांधी ने कहा- तेलंगाना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, केसीआर हार रहे हैं चुनाव

By रुस्तम राणा | Updated: October 19, 2023 14:28 IST

राहुल गांधी ने कहा, मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली बीआरएस पार्टी तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव हार रही है।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना में राहुल गांधी ने कहा, बीआरएस पार्टी तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव हार रही हैकांग्रेस नेता ने कहा कि आगामी चुनावी लड़ाई दोराला (सामंती) तेलंगाना और प्रजाला (जनता) तेलंगाना के बीच हैतेलंगाना में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोटिंग एक ही चरण में 30 नवंबर को होगी

Telangana Elections 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि उन्हें लग रहा है कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली बीआरएस पार्टी तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव हार रही है। राज्य में कांग्रेस की चल रही 'विजयभेरी' यात्रा के दौरान भूपालपल्ली से पेद्दापल्ली के रास्ते में एक नुक्कड़ सभा में बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि आगामी चुनावी लड़ाई दोराला (सामंती) तेलंगाना और प्रजाला (जनता) तेलंगाना के बीच है।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि केसीआर चुनाव हारने जा रहे हैं। यह दोराला तेलंगाना और प्रजाला तेलंगाना के बीच की लड़ाई है... राजा और प्रजा के बीच की लड़ाई है।" राहुल गांधी ने चंद्रशेखर राव पर हमला बोलते हुए कहा कि दस साल बाद भी तेलंगाना के मुख्यमंत्री जनता से दूरी बनाए हुए हैं।

तेलंगाना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए राहुल ने केसीआर का जिक्र करते हुए कहा, राज्य में सारा नियंत्रण एक ही परिवार के पास है। कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि भाजपा सभी विपक्षी नेताओं पर हमला करती है और ईडी, सीबीआई और आयकर विभागों का उपयोग करके मामले दर्ज किए जाते हैं, लेकिन केसीआर को बचा लिया जाता है।

उन्होंने कहा कि जब वह देश में होने वाली जाति जनगणना का मुद्दा उठाते हैं, तो प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी या केसीआर की ओर से कोई शब्द नहीं आता है। 119 विधानसभा सीटों वाले राज्य तेलंगाना में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोटिंग एक ही चरण में 30 नवंबर को होगी। जबकि चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। तेलंगाना राज्य सरकार का मौजूदा कार्यकाल जनवरी 2024 में समाप्त हो रहा है। 

टॅग्स :तेलंगाना चुनावभारत राष्ट्र समिति (बीआरएस)K Chandrashekhar Raoराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos