लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना चुनाव: ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन के बिगड़े बोल, कहा-चाय वाले, इतना बोलूंगा कान से खून बहने लगेगा

By स्वाति सिंह | Updated: December 3, 2018 12:36 IST

अकबरुद्दीन ने शायरी अंदाज में कहा 'चाय वाले, हमें मत छेड़, चाय-चाय चिल्लाते हो, याद रखो इतना बोलूंगा-इतना मारूंगा कि कान में से पीक निकलने लगेगा, खून निकलने लगेगा'।

Open in App

तेलंगाना में सीएम योगी आदित्‍यनाथ और एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के बीच चल रहे जुबानी जंग के बीच अब अकबरुद्दीन ओवैसी ने एंट्री ली है। असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कहा 'हमारी पीढ़‍ियां अगले 100 साल तक हिंदुस्‍तान में रहेंगी। हम आपसे लड़ेंगे और आपको पराजित भी करेंगे।'

अकबरुद्दीन ने शायरी अंदाज में कहा 'चाय वाले, हमें मत छेड़, चाय-चाय चिल्लाते हो, याद रखो इतना बोलूंगा-इतना मारूंगा कि कान में से पीक निकलने लगेगा, खून निकलने लगेगा'। इसके साथ ही उन्होंने कहा 'आज एक और आया है वह कैसे-कैसे कपड़े पहनता है, तमाशा जैसा दिखता है। ये बात अलग है कि अपनी अच्छी किस्मत से चीफ मिनिस्टर भी बन गया।  अब कह रहा है निजाम की तरह ओवैसी को भगाऊंगा, अरे तू क्या, तेरी हैसियत क्या, तेरी बिसात क्या, तेरे जैसे 56 आए और चले गए, अरे ओवैसी को छोड़ो, उसकी आने वाली 1000 नस्लें भी इस मुल्क में रहेंगी और तुझसे लड़ेंगे। तेरा मुकाबला करेंगे और तेरी मुखालफत करेंगे''।

बात दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हैदराबाद से लोकसभा सदस्य असदुद्दीन ओवैसी नीत ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पर हमला बोला था। उन्होंने कहा, ‘‘तेलंगाना में भाजपा सरकार बनाती है तो मैं आप से यह सकता हूं कि ओवैसी को भी हैदराबाद से उसी तरह से भागना पड़ेगा जैसे निज़ाम भागने पर मजबूर हुए थे। भाजपा सबको सुरक्षा देगी लेकिन किसी को अराजकता फैलाने की अनुमति नहीं देगी।’’ 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :विधानसभा चुनावतेलंगाना चुनावअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब