लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: खम्मम में बीआरएस कार्यक्रम में पटाखों से सिलेंडर विस्फोट; 2 की मौत, 10 घायल

By अंजली चौहान | Updated: April 12, 2023 15:25 IST

बीआरएस नेताओं के आने के बाद कुछ समर्थकों ने पटाखे फोड़े और उनमें से कुछ एक झोपड़ी पर गिर पड़े जिससे सिलेंडर में विस्फोट हो गया। 

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना के खम्मम में बीआरएस के कार्यक्रम में सिलेंडर में धमाका कार्यक्रम में पटाखों के कारण सिलेंडर में लगी आग हादसे में दो लोगों की मौत, 10 घायल

खम्मम: तेलंगाना के खम्मम में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के एक कार्यक्रम में बुधवार को पटाखों के कारण सिलेंडरों में धमाका हो गया। धमाके के कारण चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। सिलेंडर धमाके की चपेट में आकर करीब दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और अन्य 10 लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि हादसे में घायल लोगों को फौरन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। तेलंगाना पुलिस के अनुसार, यह घटना आज उस वक्त हुई जब बीआरएस नेता सांसद नामा नागेश्वर राव और विधायक नाइक ने कारेपल्ली थाना क्षेत्र के चिमलपडु गांव में आत्मीय सम्मेलन आयोजित किया गया था।

गौरतलब है कि बीआरएस नेताओं के आने के बाद कुछ समर्थकों ने पटाखे फोड़े और उनमें से कुछ एक झोपड़ी पर गिर पड़े जिससे सिलेंडर में विस्फोट हो गया। 

कैसे हुआ हादसा?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पटाखों के कारण एक झोपड़ी में आग लग गई, जिसके बाद देखते ही देखते पूरी झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी और उसमें रखे कई सिलेंडर फट गए। सिलेंडर विस्फोट के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और चारों तरफ दहशत का माहौल हो गया।

इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई और दो पत्रकारों और दो पुलिस अधिकारियों सहित 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह एक नियमित बीआरएस कार्यक्रम था, 'आत्मीय सम्मेलन', जहां कार्यकर्ता और लोग शांतिपूर्ण ढंग से विधायक रामुलुनायक और सांसद नामा नागेश्वर राव के नेतृत्व में एक आध्यात्मिक सभा में भाग ले रहे थे।

टॅग्स :भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस)तेलंगानाTelangana Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारततेलंगाना में इंजीनियरों को 7 लाख रुपये, सफाई कर्मचारियों को मिलेंगे 2 लाख रुपये महीने, राज्य सरकार ने सैलरी स्ट्रक्चर में किया बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?