लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: केंद्र की नीतियों के खिलाफ धरने पर बैठे मुख्यमंत्री, कहा- जरूरत पड़ी तो दिल्ली तक जाएंगे

By विशाल कुमार | Updated: November 18, 2021 15:39 IST

राज्य में सत्ता में होने के बावजूद विरोध प्रदर्शन करने के लिए भाजपा की आलोचना को खारिज करते हुए, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब 51 घंटे के धरने पर बैठे थे।

Open in App
ठळक मुद्देकेसीआर ने कहा कि तेलंगाना के किसान केंद्र की नीतियों के कारण परेशान हो रहे हैं।पंजाब के बराबर तेलंगाना से चावल की खरीद की मांग।भाजपा को दिलाया याद, गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए 51 घंटे के धरने पर बैठे थे नरेंद्र मोदी।

हैदराबाद: केंद्र सरकार से तेलंगाना से चावल की खरीद बढ़ाने की मांग करते हुए और उसकी नीतियों का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, अपने कैबिनेट सहयोगियों, सांसदों और राज्य के विधायकों के साथ गुरुवार को 'महाधरने' पर बैठ गए।

राव ने आरोप लगाया है कि तेलंगाना के किसान केंद्र की नीतियों के कारण परेशान हो रहे हैं और इस महाधरने को उन्होंने किसानों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष की शुरुआत बताया।

केसीआर ने कहा कि यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक अपनी नीतियों में बदलाव कर केंद्र पंजाब के बराबर तेलंगाना से चावल की खरीद नहीं करता है।

इंदिरा पार्क में महाधरने की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल शुरुआत है और अगर जरूरत पड़ी तो दिल्ली तक जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह धरना उत्तर भारत के उन किसानों के समर्थन में भी है जो केंद्र से तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। टीआरएस नरेंद्र मोदी सरकार का अंत देखने के लिए, यदि आवश्यक होगा तो देश में किसान आंदोलन का नेतृत्व करेगी।

टीआरएस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन को एक प्रतिनिधित्व सौंपने के लिए राजभवन भी जाएगा।

राज्य में सत्ता में होने के बावजूद विरोध प्रदर्शन करने के लिए भाजपा की आलोचना को खारिज करते हुए, केसीआर ने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब 51 घंटे के धरने पर बैठे थे।

टीआरएस प्रमुख ने कहा कि यह नरेंद्र मोदी की जिम्मेदारी है कि वे ऐसी स्थिति से बचें जहां किसी राज्य के मुख्यमंत्री को धरने पर बैठना पड़े।

केसीआर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को यह निर्देश देने की मांग की है कि मौजूदा 40 लाख टन के बजाय पंजाब की तरह ही तेलंगाना से भी साल 2021-22 में 90 फीसदी चावल उत्पादन की खरीद की जाए. इसके साथ ही पिछले साल पांच लाख टन चावल की खरीद को भी पूरा करने की मांग की है।

टॅग्स :तेलंगानाK Chandrashekhar Raoनरेंद्र मोदीमोदी सरकारmodi governmentFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर