नीतीश कुमार से मिले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, सुशील मोदी ने कहा- ये दिन में सपने देखने वालों की बैठक है
By शिवेंद्र राय | Updated: August 31, 2022 15:59 IST2022-08-31T15:57:33+5:302022-08-31T15:59:37+5:30
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव आज पटना दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से मुलाकात की। के चंद्रशेखर राव ने इस दौरान गलवान घाटी में जान गंवाने वाले भारतीय सैनिकों के परिवारों और हाल ही में एक आग दुर्घटना में मारे गए 12 बिहार श्रमिकों के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की।

पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले के चंद्रशेखर राव
पटना: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने आज पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की।
के चंद्रशेखर राव की नीतीश कुमार से मुलाकात को भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ समान विचारधारा वाले दलों एक साथ लाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
Telangana CM K Chandrashekar Rao met CM Nitish Kumar and Deputy CM Tejashwi Yadav in Patna today. pic.twitter.com/lfw8DhBGnS
— ANI (@ANI) August 31, 2022
नीतीश कुमार और के चंद्रशेखर राव की मुलाकात पर कटाक्ष करते हुए भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने इसे "दो दिन में सपने देखने वालों का मिलन" कहा है। दोनो नेताओं की मुलाकात पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि यह दो ऐसे नेताओं की बैठक है जो एक साथ हैं, जो अपने-अपने राज्यों में अपना आधार खो रहे हैं और देश का प्रधान मंत्री बनने की इच्छा रखते हैं।
सुशील मोदी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री और नीतीश कुमार की मुलाकात पर कहा कि यह दिन में सपने देखने वाले दो ऐसे नेताओं की बैठक है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने टिक नहीं सकते हैं। सुशील मोदी ने विपक्षी एकता का नवीनतम कॉमेडी शो करार दिया।
KCR और नीतीश कुमार की मुलाक़ात विपक्षी एकता का ताज़ा कोमेडी शो pic.twitter.com/cVtPr0YnjN
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) August 30, 2022
बिहार में भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ कर राजद के साथ सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार को 2024 में प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के सामने खड़ा करने की तैयारी हो रही है। हालांकि कांग्रेस प्रधानमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार का समर्थन करेगी, इसकी संभावना कम ही है। के चंद्रशेखर राव से नीतीश कुमार की मुलाकात को तीसरे मोर्चे के गठन की तैयारी के रूप में भी देखा जा रहा है।
अपने बिहार दौरे के दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के साथ गलवान घाटी में जान गंवाने वाले भारतीय सैनिकों के परिवारों और हाल ही में एक आग दुर्घटना में मारे गए 12 बिहार श्रमिकों के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की। उन्होंने शहीद सैनिकों के परिवार को 10 लाख रुपये और मृत प्रवासी श्रमिकों के परिजनों को 5 लाख रुपये के चेक सौंपें।
Patna, Bihar | Telangana CM K Chandrashekar Rao along with Bihar CM Nitish Kumar & Dy CM Tejashwi Yadav provides financial assistance to the families of Indian soldiers who lost their lives in Galwan valley &to the families of 12 Bihar workers who died in a fire accident recently pic.twitter.com/P3CYpEOy8L
— ANI (@ANI) August 31, 2022