लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना सीएम चंद्रशेखर राव ने नहीं दिया न्योता, मेगा रैली में नहीं बुलाए जाने पर नीतीश कुमार ने दी सफाई, जानें क्या बोले

By एस पी सिन्हा | Updated: January 19, 2023 17:09 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जिन लोगों को रैली में आमंत्रित किया गया था, वहां गए होंगे। मैं अभी अपनी यात्रा में जुटा हुआ हूं और इसलिए उन्होंने बुलावा नहीं दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे विपक्षी एकजुटता को लेकर निकलेंगे तो उनसे मुलाकात जरूर होगी। विपक्ष के लोग एकजुट हो और देशहित में आगे बढ़ें।किसी रैली के बारे में जानकारी नहीं थी।

पटनाः तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के द्वारा मेगा रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नहीं बुलाये जाने पर सियासत गर्मा गई है। विपक्षी एकता की रैली में न्योता नहीं मिलने पर भाजपा के द्वारा तंज कसे जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को साफ किया कि उन्हें ऐसी किसी रैली के बारे में जानकारी नहीं थी।

उन्होंने कहा कि मैं किसी और काम में व्यस्त था और मुझे केसीआर की रैली के बारे में पता ही नहीं था। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों को रैली में आमंत्रित किया गया था, वे वहां गए होंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि कोई यदि अपनी पार्टी की मीटिंग करता हैं और किसी को नहीं बुलाता है तो इसमें कोई बड़ी बात तो नहीं है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम कल भी इसको लेकर बता चुके हैं कि उनको अपनी पार्टी की मीटिंग में किसको बुलाया है और किसको नहीं? उससे मुझे कुछ भी लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि उनलोगों को भी इस बात की जानकारी है कि मैं अभी अपनी यात्रा में जुटा हुआ हूं और इसलिए उन्होंने बुलावा नहीं दिया।

अगर, बुलावा मिलता भी तो मैं चाह कर भी शामिल नहीं हो पाता। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में बजट सत्र के बाद हम फिर से विपक्षी एकजुटता को लेकर निकलेंगे तो उनसे मुलाकात जरूर होगी। नीतीश कुमार ने फिर से पीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर अपना रुख साफ किया।

समाधान यात्रा के लिए आरा निकलने से पहले महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर पटना में श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वे पहले ही कह चुके हैं कि उनकी निजी कोई ख्वाहिश नहीं है। वे तो सिर्फ गैर विपक्षी दलों को एकजुट करना चाहतें हैं। उन्हें जो भी बुलायेगा, जहां भी बुलायेगें, वहां जाएंगे। बस यही चाहत है कि विपक्ष के लोग एकजुट हो और देशहित में आगे बढ़ें। 

टॅग्स :बिहारतेलंगानाके चंद्रशेखर रावनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ