लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 13, 2023 09:22 IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की रविवार को अचानक तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केसीआर के पेट में एक छोटा सा अल्सर पाया गया है, जिसका चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की तबियत हुई खराब, अस्पताल में हुए भर्ती के चंद्रशेखर राव के पेट में अल्सर पाया गया है, जिसका इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा हैतेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने केसीआर के जल्द स्वास्थ्य की कामना की है

हैदराबाद:तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव बीते रविवार को अस्वस्थ हो गये। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें पेट में तकलीफ के बाद हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। अब तक मिली सूचना के अनुसार भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के प्रमुख के चंद्रशेखर राव के पेट में एक छोटा सा अल्सर पाया गया है, जिसका इलाज चिकित्सकों द्वारा शुरू कर दिया गया है।

केसीआर के नाम से मशहूर तेलंगाना के मुख्यमंत्री फिलहाल एआईजी अस्पतालों में भर्ती हैं और अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर डी नागेश्वर रेड्डी द्वारा लगातार उनकी जांच और निगरानी की जा रही है।

मुख्यमंत्री केसीआर के एआईजी अस्पताल में भर्ती होने के बाद अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "सभी को यह सूचित किया जाता है कि तेलंगाना के माननीय मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को रविवार की सुबह पेट में दर्द और परेशानी का अनुभव हुआ। जिसके बाद एआईजी अस्पतालों के अध्यक्ष डॉ डी नागेश्वर रेड्डी द्वारा उनकी जांच की गई। फिलहाल वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं और अस्पताल में उनका सीटीस्कैन और एंडोस्कोपी की गई। फिलहाल वो सामान्य महसूस कर रहे हैं।"

इस बीच तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने मुख्यमंत्री केसीआर के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए ट्वीट किया है, "माननीय मुख्यमंत्री केसीआर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

इस बीच डॉक्टरों ने सीटीस्कैन और एंडोस्कोपी के बाद कहा कि केसीआर के पेट में एक छोटा सा अल्सर पाया गया, जिसका इलाज किया जा रहा है। उसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ठीक हैं और उनके स्वास्थ्य के सभी पैरामीटर सामान्य हैं।

मालूम हो कि दिल्ली के कथित शराब घोटाले में फंसी केसीआर की बेटी के कविता फिलहाल ईडी के निशाने पर हैं। बीते शनिवार को ईडी ने इस मामले में के कविता से लगभग 9 घंटे पूछताछ की और उनका मोबाइल जब्त कर लिया था। इस पूरे प्रकरण में बीआरएस प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने केंद्र में भाजपा नीत सरकार पर हमला करते हुए सीधा आरोप लगाया था कि भाजपा झूठे मामले में उनकी बेटी के कविता को फंसाकर लोकसभा चुनाव जीतने की साजिश कर रही है। 

बीआरएस सांसदों, विधायकों और अन्य नेताओं की बैठक में केसीआर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार तेलंगाना के मंत्रियों, पार्टी सांसदों और अन्य नेताओं पर झूठे आरोप लगाकर परेशान कर रही है। राव ने कहा था कि हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक भाजपा इस देश से बेदखल नहीं हो जाती।

टॅग्स :के चंद्रशेखर रावतेलंगानाहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया