लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में हादसाः 20 साल पुरानी इमारत का छज्जा गिरने से 4 लोगों की मौत, 1 घायल, राज्यपाल ने जताया दुख

By भाषा | Updated: April 30, 2022 07:49 IST

 तेलंगाना के राज्यपाल ने लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया और जिला अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि इस इमारत का छज्जा उसके नीचे बैठे चार व्यक्तियों पर गिर गया पुलिस के अनुसार संदेह है कि इस घटना की वजह खराब गुणवत्ता का निर्माण है जिला अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं

हैदराबादः तेलंगाना के यादाद्री-भोंगिर जिले के मंदिर नगर यादगिरिगुट्टा में शुक्रवार को एक इमारत का छज्जा गिरने से चार व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि करीब 20 साल पुरानी इस इमारत के भूतल पर दुकान और पहली मंजिल पर एक आवास था।

यादगिरिगुट्टा यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने बताया कि इस इमारत का छज्जा उसके नीचे बैठे चार व्यक्तियों पर गिर गया। हादसे में इन चार व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आगे बताया कि एक घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस के अनुसार संदेह है कि इस घटना की वजह खराब गुणवत्ता का निर्माण है। तेलंगाना के राज्यपाल ने लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया और जिला अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

 

टॅग्स :तेलंगानाहैदराबादहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?