लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ यात्राः बादल फटने की घटना में बाल-बाल बचे तेलंगाना के भाजपा विधायक राजा सिंह, कहा- बादल को फटते, तंबुओं को बहते देखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2022 10:37 IST

हेलीकॉप्टर से अमरनाथ पहुंचे राजा सिंह और उनके परिवार के सदस्यों ने मौसम बिगड़ने से पहले पहाड़ियों से उतरने के लिए खच्चरों का इस्तेमाल करने का फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायक के अनुसार, शुक्रवार को दर्शन के लिए अमरनाथ गुफा में हजारों श्रद्धालु मौजूद थेभाजाप विधायक ने हादसे में 50 लोगों के बाढ़ में बहने की आशंका जताई हैयात्रा के दौरान राजा सिंह के साथ उनके परिवार के सदस्य भी थे

हैदराबादः तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह दक्षिण कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में बाल-बाल बच गए। इस घटना में 15 लोगों की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर से अमरनाथ पहुंचे राजा सिंह और उनके परिवार के सदस्यों ने मौसम बिगड़ने से पहले पहाड़ियों से उतरने के लिए खच्चरों का इस्तेमाल करने का फैसला किया।

राजा सिंह ने शुक्रवार रात मीडिया से कहा, ''हमने महसूस किया कि मौसम अचानक बदल गया है और बिगड़ गया है। उन परिस्थितियों में हेलिकॉप्टर सेवा भी रद्द कर दी जाती। इसलिए हमने खच्चरों का उपयोग करके पहाड़ियों पर से उतरने का फैसला किया। मैंने पहाड़ियों से करीब एक किलोमीटर नीचे बादल फटते देखा। कई तंबू बाढ़ में बह गए।'' चूंकि विधायक को विशेष सुरक्षा मिली हुई थी, इसलिए सेना ने परिवार को श्रीनगर पहुंचाने में मदद की। उन्होंने कहा कि तेलंगाना सहित विभिन्न राज्यों के लोग वहां फंसे हुए हैं।

भाजपा विधायक के अनुसार, शुक्रवार को दर्शन के लिए अमरनाथ गुफा में हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। टी राजा सिंह ने कहा, ''पहाड़ियों से पानी बह रहा था और कुछ तंबुओं में घुस गया। मेरा अनुमान है कि बाढ़ में कम से कम 50 लोग बह गए। अमरनाथ गुफा में सेना बहुत अच्छा काम कर रही थी। लेकिन, वे इस तरह की परिस्थितियों में असहाय थे और अंधेरा भी था।'' शुक्रवार को घटनास्थल पर मौजूद रहे एक अधिकारी ने कहा था कि करीब 40 लोग लापता हैं जबकि पांच को बचा लिया गया है। प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि 30 जून से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा को इस त्रासदी के बाद स्थगित कर दिया गया है और बचाव अभियान खत्म होने के बाद इसे फिर से शुरू करने पर फैसला किया जाएगा। 

टॅग्स :अमरनाथ यात्राBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos