लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: कोविड नियमों के उल्लंघन के आरोप में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष गिरफ्तार, विरोध प्रदर्शन करने की कर रहे थे तैयारी

By विशाल कुमार | Updated: January 3, 2022 09:30 IST

करीमनगर से सांसद कुमार ने राज्य सरकार की आदेश संख्या 317 के विरूद्ध रविवार को शाम नौ बजे से सोमवार को सुबह पांच बजे के बीच शहर में अपने कार्यालय में ‘जागरण’ करने की योजना बनायी थी।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना भाजपा प्रमुख बी. संजय कुमार को करीमनगर में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।रविवार शाम से सोमवार सुबह के बीच अपने कार्यालय में ‘जागरण’ करने की योजना बनायी थी।पुलिस ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करने के लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी।

हैदराबाद: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना ईकाई के प्रमुख बी. संजय कुमार को राज्य सरकार के कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए रविवार को करीमनगर में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। भाजपा नेता की प्रदर्शन करने की योजना थी।

करीमनगर से सांसद कुमार ने राज्य सरकार की आदेश संख्या 317 के विरूद्ध रविवार को शाम नौ बजे से सोमवार को सुबह पांच बजे के बीच शहर में अपने कार्यालय में ‘जागरण’ करने की योजना बनायी थी।

कुमार ने आरोप लगाया कि यह सरकारी आदेश शिक्षकों तथा अन्य सरकारी कर्मचारियों के तबादले के संबंध में उनके हितों को नुकसान पहुंचाती है। भाजपा नेता को रात को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करने के लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी और पार्टी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए जारी दिशानिर्देशों के खिलाफ था।

वहीं दूसरी ओर, भाजपा नेता बी. संजय कुमार ने कहा कि विरोध शांतिपूर्ण तरीके से कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप होना था। इस दौरान उन्होंने सवाल उठाया कि सत्तारूढ़ टीआरएस नेताओं के कार्यक्रमों में कोविड मानदंड क्यों लागू नहीं किए गए?

भाजपा के आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें एक पुलिसकर्मी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बीच खींचतान देखी जा सकती है।

मालवीय ने ट्वीट कर लिखा कि तेलंगाना पुलिस ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बांदी संजय कुमार के साथ मारपीट की क्योंकि वह सरकारी शिक्षकों और कर्मचारियों की एकजुटता और समर्थन में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे, जो आदेश संख्या 317 को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। महिलाओं सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। टीआरएस हार रही है।

टॅग्स :तेलंगानाBJPतेलंगाना राष्ट्र समितिTelangana Rashtra Samithi
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी