लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना : डुब्बक विधानसभा सीट पर पहले दौर की गिनती में भाजपा आगे

By भाषा | Updated: November 10, 2020 10:28 IST

Open in App

हैदराबाद, 10 नवंबर तेलंगाना विधानसभा की डुब्बक सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतों की गिनती शुरू हुई। पहले चक्र की मतगणना के बाद भाजपा के एम रघुनंदन राव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रत्याशी सोलीपेटा सुजाता से 341 मतों से आगे चल रहे हैं।

पहले चक्र की मतगणना में रघुनंदन को 3,208 मत मिले जबकि सुजाता के पक्ष में 2,867 मत गए। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी चेरुकु श्रीनिवास रेड्डी को 648 मत मिले।

मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई और गिनती 23 चक्रों तक चलने की उम्मीद है।

इस सीट से निर्वाचित हुए टीआरएस के विधायक सोलीपेटा रामालिंगा रेड्डी का अगस्त में निधन होने की वजह से तीन नवंबर को यहां मतदान कराया गया। टीआरएस ने इस सीट से रामालिंगा रेड्डी की पत्नी सुजाता को प्रत्याशी बनाया है।

इस सीट पर 20 अन्य प्रत्याशी भी मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला राज्य में सत्तारूढ़ टीआरएस और भाजपा के बीच है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos