लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: दो कारों में भिंड़त, दो महिलाओं समेत 8 की मौत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 21, 2018 14:44 IST

पुलिस के अनुसार, हैदराबाद से कुरनूल जा रही तेज गति की कार डिवाइडर से टकरा कर उलट गई और विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। 

Open in App

नई दिल्ली, 21 फरवरी: तेलंगाना के वनापार्थि जिले में बुधवार को दो कारों की भिड़ंत में दो महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।  हैदराबाद से करीब 150 किलोमीटर दूर कोथाकोटा के कन्नीमेता के पास यह दुर्घटना हुई। पुलिस के अनुसार, हैदराबाद से कुरनूल जा रही तेज गति की कार डिवाइडर से टकरा कर उलट गई और विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार से टकरा गई।  घायलों को महबूबनगर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

वहीं मध्य प्रदेश के जबलपुर में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें आठ लोगों की जिंदगी खत्म हो गई है। दरअसल, यह सड़क हादसा था, जिसमें एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे में घर और दुकान में घुस गया। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। 

ये हादसा जबलपुर के बरेला गांव में बुधवार सुबह हुआ। ट्रक की रफ्तार बहुत ज्यादा थी और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद ट्रक सड़क किनारे बनी चाय की दुकान और एक घर में जा घुसा। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। वहीं मृतकों में स्कूली बच्चे भी शामिल हैं, जो स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे।

इस भीषण हादसे के बाद वहां मौजू लोग आक्रोषित हो गए और उन्होंने कई वाहनों में तोड़फोड़ की। साथ ही पुलिस के एक वाहन को आग के हवाले कर दिया और कुछ मीडियाकर्मियों के साथ गुस्साई भीड़ ने बदसलूकी की।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि आक्रोषित भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की है। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और समझाइश कर मामला शांत कराया गया। बताया गया कि भीड़ ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। इधर, पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

टॅग्स :सड़क दुर्धटनातेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप