लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग की चपेट में 10 लोगों की मौत, कई लोग घायल 

By धीरज पाल | Updated: July 4, 2018 14:11 IST

तेलंगाना जिला वारंगल के एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से करीब 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं।

Open in App

तेलंगाना, 4 जुलाई: तेलंगाना के वारंगल जिले में एक फैक्ट्री में आग लगने से करीब 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। यह आग कोटी लिंगला मंदिर के नजदीक स्थित एक पाटाखा फैक्ट्री में लगी। प्रशासन द्वारा बचाव के हर संभव कोशिश किए जा रहे हैं। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर चार फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची गई हैं और बचाव राहत कार्य जारी है। घायल व्यक्तियों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज चल रहा है।  

खबरों के मुताबिक इस पटाखा फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। आग की चपेट में आए मृतकों की जांच  नहीं हो पाई है। आग इतनी भंयकर थी कि मृतकों का शरीर पूरी तरह से झूलस गया है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है। क्योंकि अभी भी कुछ मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। दूसरी ओर अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि फैक्ट्री में किसी पटाखे के विस्पोट से आग लग सकती है। प्रशासन द्वारा इसकी भी जांच चल रही है।  

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :तेलंगानाभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर