लाइव न्यूज़ :

अलग घर लेकर रहेंगे तेजप्रताप, विधायक आवास के लिए किया आवेदन

By एस पी सिन्हा | Updated: December 3, 2018 08:41 IST

तेजप्रताप ने खुद को परिवारवालों से दूर कर लिया है ताकि कोई उनपर दबाव ना बना सके. वह पटना में रहकर भी घर से दूर-दूर रह रहे हैं. ऐसे में परिवारवालों के साथ अब राजद नेताओं ने भी उनसे दूरी बना ली है.

Open in App

अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद अब तेजप्रताप घर-परिवार से भी दूर होते दिख रहे हैं. तेजप्रताप ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया है. वे अब पटना में नए आवास में रहेंगे. उन्होंने पटना में रहने के लिए बतौर विधायक नए आवास के आवंटन का आवेदन किया है.

कहा जा रहा है कि उन्हें आवास आवंटित करने पर फैसला जल्द ही हो जाएगा. सोमवार को उन्हें नया आवास मिल जाने की उम्मीद है. सूत्रों की मानें तो तेजप्रताप शुक्र वार की देर रात करीब एक बजे कुछ देर के लिए मां राबड़ी देवी के सरकारी आवास गए और कुछ सामान लेकर घर से निकल गए.

तेजप्रताप ने खुद को परिवारवालों से दूर कर लिया है ताकि कोई उनपर दबाव ना बना सके. वह पटना में रहकर भी घर से दूर-दूर रह रहे हैं. ऐसे में परिवारवालों के साथ अब राजद नेताओं ने भी उनसे दूरी बना ली है. ऐसा इसलिए कि जिस दिन तेजप्रताप के तलाक याचिका पर पहली सुनवाई थी, उस दिन वहां राजद का कोई नेता मौजूद नहीं था.

दूसरी ओर शुक्र वार को तेजप्रताप जब बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन विधानसभा पहुंचे तो वहां भी राजद का कोई नेता मौजूद नहीं था. हालांकि तेजप्रताप विधानसभा के लॉबी में थोड़ी देर बैठे रहे और फिर वापस घर ना जाकर अपने दोस्तों के साथ कार से निकल गए थे.

ऐसे में लग रहा है कि तमाम परेशानियों को झेल रहे लालू परिवार की तेजप्रताप के गुस्से ने पार्टी और लालू परिवार की मुसीबतें और बढ़ा दी हैं. ऐसे में तेजप्रताप को लेकर अब पार्टी के नेताओं के रूख भी लगता है कि बदलने लगे हैं.

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं