तेजस्वी यादव ने घेरा भाजपा को, लगाया गंभीर आरोप, बोले- 'भाजपा को अपनी डबल इंजन सरकार पर नहीं है भरोसा'

By एस पी सिन्हा | Published: July 2, 2022 07:15 PM2022-07-02T19:15:15+5:302022-07-02T19:18:38+5:30

बिहार में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया है कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। इसीलिए भाजपा के उप मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और सांसदों को अपनी ही राज्य सरकार की पुलिस, विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर यकीन नहीं रहा। यही कारण है कि भाजपा के अधिसंख्य नेताओं को केंद्र सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है।

Tejashwi Yadav surrounded BJP, made serious allegations, said- 'BJP does not trust its double engine government' | तेजस्वी यादव ने घेरा भाजपा को, लगाया गंभीर आरोप, बोले- 'भाजपा को अपनी डबल इंजन सरकार पर नहीं है भरोसा'

फाइल फोटो

Highlightsतेजस्वी यादव ने केंद्र द्वारा बिहार भाजपा के नेताओं को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने पर उठाया सवाल तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा को बिहार में अपने डबल इंजन सरकार पर नहीं है भरोसा

पटना: बिहार में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने और भाजपा कार्यालयों की सुरक्षा में केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किए जाने के बाद से विपक्षी नेता तेजस्वी यादव भाजपा पर हमलावर बने हुए हैं।

बिहार में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया है कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। इसीलिए भाजपा के उप मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और सांसदों को अपनी ही राज्य सरकार की पुलिस, विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर यकीन नहीं रहा। यही कारण है कि भाजपा के अधिसंख्य नेताओं को केंद्र सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा को अपनी ही डबल इंजन सरकार और बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है, जो उप मुख्यमंत्री, भाजपाई मंत्री, विधायक और सांसद स्वयं की सरकार में सुरक्षित नहीं महसूस करता है, वो भला जनता को क्या सुरक्षा देगा?

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक अपनी शान-ओ-शौकत और सुरक्षा के लिए राजकीय सुरक्षा बलों के बजाय केंद्रीय सुरक्षा बलों की शरण में हैं। केंद्र सरकार बताए कि उसने बिहार में भाजपा के ही नेताओं को केंद्रीय सुरक्षा क्यों दी है? क्या करदाताओं की खून-पसीने की कमाई इन नेताओं का शौक पूरा करने के लिए है?

क्या प्रधानमंत्री चुनाव में इसी मंगलराज की बात करते थे? तेजस्वी ने कहा है कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गई है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के लोग सिर्फ बिहार को लूटने और उसे बर्बाद करने के लिए सत्ता में बने हुए हैं।

तेजस्वी यादव ने बिहार की नीतीश सरकार के सवाल पूछा है कि क्या बिहार पुलिस इतनी अक्षम हो गई है कि भाजपा कार्यालयों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल को लगाना पड़ रहा है।

Web Title: Tejashwi Yadav surrounded BJP, made serious allegations, said- 'BJP does not trust its double engine government'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे