लाइव न्यूज़ :

Bihar: अग्निपथ योजना के विरोध में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के नेताओं ने निकाला राजभवन तक मार्च

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 22, 2022 16:32 IST

राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर केन्द्र सरकार अग्निपथ योजना को वापस नहीं लेगी तो वे लोग दिल्ली में राष्ट्रपति भवन मार्च निकालेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी नेता ने अग्निपथ को लेकर राज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापनतेजस्वी यादव ने केंद्र से तत्काल अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की

पटना: अग्निपथ योजना के विरोध में आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में महागठबंधन के द्वारा विरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान राजद एवं भाकपा- माले समेत सभी वामपंथी नेताओं ने विधानसभा से लेकर राजभवन तक पैदल मार्च किया। हालांकि, कांग्रेस ने इस मार्च से दूरी बना ली। इस दौरान तेजस्वी के नेतृत्व में 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर अपना ज्ञापन सौंपा।

राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर केन्द्र सरकार अग्निपथ योजना को वापस नहीं लेगी तो वे लोग दिल्ली में राष्ट्रपति भवन मार्च निकालेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश के युवा इस योजना से आक्रोशित है। इस योजना से 75 फीसदी युवाओं के बेरोजगार होने की सम्भावना है। सेना से निकलने के बाद युवा क्या करेंगे? यह सबसे ज्यादा चिंता का विषय है। 

तेजस्वी ने केंद्र सरकार से तत्काल अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की है। साथ ही अग्निपथ के विरोध के दौरान बिहार में गिरफ्तार किए गए सभी आंदोलनकारियों को रिहा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना देश हित में नहीं है। तेजस्वी ने छात्रों पर दर्ज हुए प्राथमिकी को वापस लेने की मांग की। इस दौरान तेजस्वी ने इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चुप्पी साधने पर भी सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना को लेकर हमने सरकार से 20 सवाल पूछे थे, जिसका अब तक जबाव नही आया है। उन्होंने अग्निपथ योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसको लेकर हमने सुना है कि इस योजना को लेकर कई सालों से चर्चा चल रही थी। लेकिन 30-35 सालों से इसको लॉन्च नहीं किया गया। इसका मतलब है कि अग्निपथ योजना में कुछ दिक्कते रही होंगी। उन्होंने कहा कि इसबार भी ऐलान से पहले 3 बार संसोधन किया गया। इससे यह स्पष्ट है कि यह कानून युवाओं के लिए ठीक नही है। 

उन्होंने कहा कि यह योजना तत्काल बंद होनी चाहिए। यह भाजपा और आरएसएस का हिडन एजेंडा है। वहीं अग्निपथ के खिलाफ युवाओं का आंदोलन शांत होने के बावजूद राजभवन मार्च पर तेजस्वी ने सफाई दी कि हिंसा शांत हो गया, इसका मतलब यह नही कि विरोध शांत हो गया। हिंसा ही विरोध प्रदर्शन नहीं होता है। आज सरकार कह रही है, चार साल के बाद 14 लाख देंगे। 14 लाख देकर क्या एहसान करेंगे? 

तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के नेता कहते हैं कि अग्निपथ योजना में सेवा समाप्त करने के बाद 12 लाख रुपया दिया जायेगा। युवा देश सेवा के लिए सेना में जानते हैं, युवा शहीद होते हैं। लेकिन सरकार उनकी शहादत को पैसे से तौल रही है। ये शर्मनाक बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता कहते हैं कि रिटायर्मेंट के बाद पार्टी कार्यालय में रख लेंगे। ये युवाओ के साथ मजाक है। भाजपा का चेहरा सबके सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अपने बच्चों को अग्निवीर बनाएं। हम 24 लाख देंगे और राजद कार्यालय में रख लेंगे।

तेजस्वी ने अग्निपथ की खामियां गिनाते हुए कहा कि सरकार ग्रैजुअटी का पैसा बचाना चाहती है। ऐसी योजनाओं से देशभक्ति की भावना नहीं आएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विरोध करना है तो नीतीश खुलकर विरोध करें। वहीं, अग्निपथ योजना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की। 

उन्होंने कहा कि केंद्र के नीतियों के कारण आज सभी जगह यह हाल है। केंद्र सरकार की ओर से युवाओं को नौकरी के बदले परेशान किया जा रहा है। राबड़ी देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में आग लगाने का काम किया है और इसके लिए देश के युवा उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। जनता ने उन्हें सरकार चलाने के लिए सत्ता सौंपा है, लेकिन वे देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इस मार्च में तेजस्वी के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव समेत राजद एवं वामपंथी दलों के लगभग सभी विधायक, विधान पार्षद और पार्टी के नेता शामिल हुए।

यहां बता दें कि सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना का बिहार में जमकर विरोध हो रहा है। पिछले एक हफ्ते में राज्यभर में अभ्यर्थियों ने हिंसक प्रदर्शन किए। उपद्रव के चलते बड़े पैमाने पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। खासकर ट्रेनों और स्टेशनों पर आगजनी और तोड़फोड़ से रेलवे को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारनीतीश कुमारराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब